Homeदेश-समाजअनजान नवजात बच्ची को कुत्तों से बचाने वाला सरफुद्दीन 'हीरो' नहीं... उस बच्ची का...

अनजान नवजात बच्ची को कुत्तों से बचाने वाला सरफुद्दीन ‘हीरो’ नहीं… उस बच्ची का बाप है, पुलिस ने खोली पोल

सरफुद्दीन को नाले के पास नवजात बच्ची दिखी। कई कुत्ते उसे खींच रहे थे। उसने अपना ऑटो रोका और नवजात को कुत्तों के मुँह से छुड़ाया। सरफुद्दीन को मीडिया ने हीरो बनाया जबकि सच्चाई यह है कि...

इस हफ्ते की शुरुआत में कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें अहमदाबाद के ऑटो ड्राइवर की तारीफ़ की गई थी। वजह ये थी कि उसने एक ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए नवजात बच्ची को आवारा कुत्तों से ‘बचाया’ था।

रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 33 वर्षीय सरफुद्दीन मंसूरी को रविवार (14 फरवरी 2021) की दोपहर को एक नाले के पास नवजात बच्ची मिली थी। कई कुत्ते नवजात को उसके स्वेटर के सहारे खींच कर ले जा रहे थे। 

सरफुद्दीन का कहना था कि उसने अपना ऑटो रिक्शा रोका और नवजात को कुत्तों के मुँह से छुड़ाया। इसके बाद सरफुद्दीन ने ये भी कहा कि उसने लापता बच्ची के माता-पिता को खोजने का भी प्रयास किया लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली।

बच्ची को वहाँ से बचाने के बाद सरफुद्दीन कथित तौर पर उसे अपने घर लेकर गया, जहाँ उसकी पत्नी ने बच्ची को साफ़ किया और उसे दूध दिया। इसके बाद सरफुद्दीन ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। 

खुलासे के अनुसार नाले के पास बरामद की गई लापता बच्ची किसी और की नहीं, बल्कि उसकी ही है। सरफुद्दीन का एक और महिला से अवैध सम्बंध है और वो कथित तौर पर इस नवजात की माँ है।

पुलिस के मुताबिक़ जब सरफुद्दीन से पूछताछ हो रही थी, तब वह उल्टे-सीधे जवाब दे रहा था और तभी ये भी पता चला कि उसकी एक और पत्नी है। फ़िलहाल पुलिस ने सरफुद्दीन और उसकी दूसरी पत्नी दोनों को हिरासत में ले लिया है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -