Homeसोशल ट्रेंडराकेश टिकैत और 'किसान' गैंग में अकेले लगाया 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद... भारत माता की...

राकेश टिकैत और ‘किसान’ गैंग में अकेले लगाया ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद… भारत माता की जय’ का नारा: Video Viral

'किसानों' की भीड़ मोदी विरोधी नारे लगाना शुरू कर देती है... लेकिन अकेला इंसान उस भीड़ से ज्यादा जोर से चिल्लाते हुए 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद'… 'भारत माता की जय' के नारे लगाता रहता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी है। वो भीड़ के बीच में है और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के साथ-साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहा है।

वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि जिस भीड़ के बीच में वो इंसान अकेला नारा लगा रहा है, वो भीड़ ‘किसानों’ की भीड़ है। उसी भीड़ में ‘किसान’ नेता राकेश टिकैत भी है।

यह वायरल वीडियो कब की है, इसके बारे में पता नहीं। लेकिन इसकी शुरुआत में राकेश टिकैत की जयकार को आप सुन सकते हैं। फिर अचानक से लगभग 20 सेकंड के बाद एक आदमी जोर-जोर से तेज आवाज में ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’… ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ बोलने लगता है।

राकेश टिकैत और उसके समर्थक स्तब्ध रह जाते हैं। कुछ देर के लिए वे चुपचाप इस आदमी को देखते हैं। फिर वो सब मोदी विरोधी नारे लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन ये अकेला इंसान उस भीड़ से ज्यादा जोर से चिल्लाते हुए ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’… ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाता रहता है।

यह वायरल वीडियो कहाँ शूट किया गया, यह भी स्पष्ट नहीं है। देखने में कोई रेलवे स्टेशन जैसा प्रतीत हो रहा है।

राकेश टिकैत के बारे में बता दें कि वो हाल ही में पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने के लिए बंगाल गए थे। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ टीएमसी को समर्थन दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाला जगत नारायण से लेकर ML मनचंदा तक: खाालिस्तानी आतंकवादियों का निशाना बने पत्रकारों की कहानी

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू पत्रकार ही नहीं थे। अलगाववाद को खारिज करने वाले सिख पत्रकारों को भी गद्दार बताकर मारा गया।

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।
- विज्ञापन -