Homeविविध विषयमनोरंजन'अगला बकरा यही है, अब तेरा ही पत्ता कटेगा': साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी...

‘अगला बकरा यही है, अब तेरा ही पत्ता कटेगा’: साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी में दिखी रिया चक्रवर्ती तो लोगों ने दी दूर रहने की सलाह

रिया ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो एक किताब पढ़ती दिख रही हैं। उन्होंने इस दौरान 'गीतांजलि' में रवीन्द्रनाथ टैगोर के विचार को अपना कैप्शन बनाते हुए लिखा, "सवाल और रोना। ओह, कहाँ? हजार धाराओं के आँसुओं में पिघल जाना है और उम्मीदों की बाढ़ से दुनिया को बचाना है। हाँ, मैं हूँ।"

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को पीड़ित परिवार ने मुख्य आरोपित बनाया था। CBI इस मामले की अभी भी जाँच कर रही है। ड्रग्स का एंगल सामने आने से NCB भी इसके जाँच में शामिल है, जिसने रिया को गिरफ्तार भी किया था। जमानत पर बाहर रिया चक्रवर्ती भी सामान्य जीवन में लौट रही हैं, लेकिन उन्हें अभी भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

सार्वजनिक रूप से रिया चक्रवर्ती की जब भी कोई तस्वीर वायरल होती है तो आक्रोशित लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें निशाना बनाते हैं। हाल ही में उन्हें अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम के जन्मदिन की पार्टी में देखा गया था। वहाँ से लौटते समय वह मुंबई एयरपोर्ट पर भी दिखीं, जिसके बाद सोशल मीडिया में कमेंट्स का ताँता लग गया। एक यूजर ने साकिब सलीम को रिया से दूर रहने की सलाह दी।

उसका कहना था कि रिया के साथ रहने से साकिब का भी पत्ता कट जाएगा’। एक अन्य यूजर ने साकिब सलीम को ‘अगला बकरा’ बताया और लिखा, ‘तू मरेगा’। एक अन्य यूजर ने साकिब सलीम को ‘शुभकामनाएँ’ देते हुए कहा कि अगला नंबर तुम्हारा ही है। एक अन्य यूजर ने साकिब सलीम की लंबी उम्र की दुआ की। SSR फैंस ने ये भी लिखा कि जहाँ सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिला, रिया पार्टियों में घूम रही हैं।

रिया चक्रवर्ती का ताज़ा इंस्टाग्राम पोस्ट

बता दें कि सुशांत की मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया था। इस मामले में बिहार और मुंबई की पुलिस में ठन गई थी। रिया चक्रवर्ती को फ़िलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे रखी है। रिया की अगली फिल्म ‘चेहरे’ है, जिसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे बड़े अभिनेता नजर आएँगे।

रिया ने रविवार (अप्रैल 11, 2021) को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो एक किताब पढ़ती दिख रही हैं। उन्होंने इस दौरान ‘गीतांजलि’ में रवीन्द्रनाथ टैगोर के विचार को अपना कैप्शन बनाते हुए लिखा, “सवाल और रोना। ओह, कहाँ? हजार धाराओं के आँसुओं में पिघल जाना है और उम्मीदों की बाढ़ से दुनिया को बचाना है। हाँ, मैं हूँ।” साथ ही उन्होंने ‘विश्वास के साथ’ वाला टैगलाइन भी लिखा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -