Homeराजनीतिबंगाल: मतदान के बीच BJP नेता के घर पर बमबारी, उत्तर दिनाजपुर में फायरिंग;...

बंगाल: मतदान के बीच BJP नेता के घर पर बमबारी, उत्तर दिनाजपुर में फायरिंग; TMC उम्मीदवार को जनता ने घेरा

नैहाटी के हालीशहर में एक स्थानीय भाजपा नेता के घर पर बमबारी हुई। भाजपा नेता की माँ और छोटे भाई इस हमले में जख्मी हो गए।

पश्चिम बंगाल में आज गुरुवार (अप्रैल 22, 2021) को छठे चरण का चुनाव हो रहा है। दिन के 1:30 बजे तक राज्य में 57.30% वोटर टर्नआउट रहा। मतदान के बीच हिंसा की भी खबरें आ रहीं है। उत्तर दिनाजपुर के चोपरा क्षेत्र में फायरिंग हुई। वहाँ एक पोलिंग बूथ पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ।

दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के पोलिंग एजेंट्स पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसके बाद ये संघर्ष शुरू हुआ। भाजपा और TMC, दोनों ने ही बंदूकों का इस्तेमाल करने से इनकार करते हुए एक-दूसरे पर आरोप मढ़ा। चुनाव आयोग ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट माँगी है। रायगंज में भी तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप है, जहाँ उनकी ही पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पार्टी ने इसका दोष भी भाजपा पर डाला।

नॉर्थ 24 परगना के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र से भी हिंसा की खबर है। वहाँ पोलिंग बूथ पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल के नेता वहाँ फर्जी वोट गिरवा रहे थे। तनाव वाले क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियाँ भेजी गई हैं। नैहाटी के हालीशहर में एक स्थानीय भाजपा नेता के घर पर बमबारी हुई। भाजपा नेता की माँ और छोटे भाई इस हमले में जख्मी हो गए।

बैरकपुर से TMC उम्मीदवार और फिल्म निर्देशक से नेता बने राज चक्रवर्ती पर वोटरों को बरगलाने का आरोप लगा। बाद में आक्रोशित जनता ने उनका घेराव भी किया। अमडंगा में देशी कच्चे बम बरामद किए गए। नदिया के नक्शीपारा में एक चुनावी अधिकारी ने भाजपा के पोलिंग एजेंट को एंट्री देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे हटाया गया। अमडंगा में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

इस चरण में जिन 43 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वो उत्तर और दक्षिण बंगाल में फैला हुआ है। उत्तर दिनाजपुर और नदिया की 9, नॉर्थ 24 परगना की 17 और पूर्वी बर्धमान की 8 सीटों पर मतदान चालू है। इस चरण में अर्धसैनिक बलों की 779 कंपनियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर सेटों पर मतुआ समुदाय का प्रभाव है और कई की सीमाएँ बांग्लादेश और बिहार से लगती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गाँव में 10PM घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम समेत 6...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।

जब ‘दरबारी’ ने गाँधी परिवार की क्षमताओं पर उठाए सवाल तो कॉन्ग्रेस के ‘चारण-भाट’ ने फटाफट कैंसिल किया रामचंद गुहा का ‘इतिहासकार’ वाला लाइसेंस,...

कॉन्ग्रेस के 'दरबारी' रामचंद्र गुहा ने अपने लेख में कॉन्ग्रेस को 'पारिवारिक फर्म' बताकर गाँधी परिवार की क्षमताओं पर सवाल उठाया। इस पर कॉन्ग्रेसियों ने उनके 'इतिहासकार' वाले लाइसेंस को कैंसिल किया।
- विज्ञापन -