Homeराजनीतिराहुल तोप हैं और मैं AK-47: कॉन्ग्रेस नेता ने दी PM मोदी को मुकाबले...

राहुल तोप हैं और मैं AK-47: कॉन्ग्रेस नेता ने दी PM मोदी को मुकाबले की चुनौती

"मैं कहना चाहता हूँ, (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में 'गंगा पुत्र' बनकर आए थे, लेकिन 2019 में वह 'राफेल सौदे के एजेंट' बनकर जाएँगे…"

कॉन्ग्रेस नेता और पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज (मई 16, 2019) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में बात करते हुए कहा कि साल 2014 में मोदी गंगा के बेटे बनकर आए थे, लेकिन अब इन चुनावों में वह राफेल के एजेंट बनकर जाएँगे।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने राफेल सौदे में दलाली की है या नहीं…। सिद्धू ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मोदी उनसे देश में कहीं भी बहस कर सकते हैं। उनका कहना है कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी तो बहुत बड़ी बात हैं। उनकी मानें तो राहुल एक तोप हैं और वह एके-47 हैं।

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “मैं (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को ‘न खाऊँगा, न खाने दूँगा’ वाले बयान को लेकर चुनौती देता हूँ। अगर मैं हार गया, तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूँगा। मैं कहना चाहता हूँ, (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में ‘गंगा पुत्र’ बनकर आए थे, लेकिन 2019 में वह ‘राफेल सौदे के एजेंट’ बनकर जाएँगे…”

गौरतलब है इससे पहले सिद्धू प्रधामंत्री की तुलना उस नई दुल्हन से भी कर चुके हैं जो रोटियाँ कम बेलती है और चूड़ियाँ ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को पता चले कि वो काम कर रही है। इस बयान के दौरान भी सिद्धू ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी थी कि प्रधानमंत्री उन्हें अपनी एक भी उपलब्धि गिनवा दें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -