Sunday, May 5, 2024
Homeदेश-समाजबांग्लादेशी महिला गैंगरेप: मुख्य आरोपित शाहबाज ने की भागने की कोशिश, बेंगलुरु पुलिस को...

बांग्लादेशी महिला गैंगरेप: मुख्य आरोपित शाहबाज ने की भागने की कोशिश, बेंगलुरु पुलिस को चलानी पड़ी गोली

बेंगलुरु पुलिस को यह सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपित शाहबाज बेंगलुरु के रामपुरा क्षेत्र में रुका हुआ है। मंगलवार (01 जून) को पुलिस ने शाहबाज को पकड़ने के लिए छापामारी की। पुलिस को देखकर शाहबाज ने चाकू से हमला किया और भागने की कोशिश की।

बांग्लादेशी महिला के गैंगरेप और उत्पीड़न के मामले में एक और आरोपी शाहबाज ने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु पुलिस को यह सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपित शाहबाज बेंगलुरु के रामपुरा क्षेत्र में रुका हुआ है। मंगलवार (01 जून) को पुलिस ने शाहबाज को पकड़ने के लिए छापामारी की। पुलिस को देखकर शाहबाज ने चाकू से हमला किया और भागने की कोशिश की।

हालाँकि, पुलिस ने आत्मरक्षा में ओपन फायर किया जिससे आरोपित को मामूली चोट पहुँची है। इससे पहले भी मामले में दो आरोपितों ने भी भागने की कोशिश की थी जिन पर मजबूरी में पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। पुलिस 28 मई की सुबह 5 बजे सभी आरोपितों को दोबारा क्राइम सीन पर लेकर गई थी। इसी दौरान दो आरोपितों रिदॉय बाबू (25) और सागर (23) ने फरार होने का प्रयास किया। कोई अन्य विकल्प न होने के कारण पुलिस को उन पर गोली चलानी पड़ी। 

दरअसल, बीते दिनों (27 मई 2021) सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक महिला का गैंगरेप करते दिख रहे थे। इसके बाद से पुलिस पीड़िता को भी खोजने में जुट गई थी, ताकि वो भी जाँच प्रक्रिया का हिस्सा बन सके और अपना बयान दर्ज करा सके। पीड़िता को खोजने के लिए पुलिस की एक अलग टीम भी बनाई गई थी और अंततः पीड़िता को 30 मई 2021 को केरल के कोझिकोड से ढूँढ निकाला गया था।

बता दें कि रेप पीड़िता को ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) करके भारत लाया गया था। वो भी बांग्लादेशी है। पीड़िता की वित्तीय समस्याओं के कारण उसे प्रताड़ित किया गया। यही नहीं एक महिला समे​त 5 दरिंदे उसके साथ हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए नजर आए थे।

वायरल वीडियो में सभी आरोपित अपनी करतूतों को वीडियो कॉल पर अन्य परिचितों को दिखाते हुए भी देखे गए थे। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करते समय पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में एक शराब की बोतल भी घुसा दी थी। वहीं, वीडियो में पीड़िता चिल्लाती है, “कृपया मेरे साथ ऐसा मत करो, वीडियो रिकॉर्ड मत करो।” इसके बाद आरोपितों में से एक ने पीड़िता के मुँह में कपड़ा ठूँसकर उसकी आवाज को बंद कर दिया था।

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिमों को आरक्षण देना देशद्रोह’: प्रोफेसर दिलीप मंडल ने बताया किसने संविधान को सबसे ज्यादा बदला, कहा – मनमोहन कैबिनेट में सिर्फ 1 OBC...

दिलीप मंडल ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करना देशद्रोह है, क्योंकि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की मनाही है।

‘हिंदुत्व ताकतों’ से लेकर ‘RSS की साजिश’ तक, कसाब को कलावा वाला ‘समीर’ बनाने में पाकिस्तान ही नहीं कॉन्ग्रेस का भी हाथ: तुष्टिकरण देख...

महाराष्ट्र में कॉन्ग्रेस के नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार आतंकी अजमल कसाब को फाँसी के तख्ते पर पहुँचाने वाले वकील उज्ज्वल निकम को 'देशद्रोही' कह रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहते AR अंतुले ने 26/11 के पीछे 'हिंदुत्व ताकतों' का हाथ बताया था। दिग्विजय सिंह जैसों ने इसे 'RSS की साजिश' कहा था। कॉन्ग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ?

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -