Homeराजनीतिभारत के IT मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर रोक, देश के बजाय अमेरिकी कानून...

भारत के IT मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर रोक, देश के बजाय अमेरिकी कानून बना कारण: ट्विटर की मनमानी कब तक?

"ट्विटर ने लगभग एक घंटे तक के लिए मेरा अकाउंट बंद कर दिया। इसके पीछे उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का मामला बताया। हालाँकि बाद में अकाउंट को खोल दिया गया।"

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकांउट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्विटर ने अमेरिकी कानून का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लाक किया था। हालाँकि चेतावनी देने के बाद फिर से अकाउंट को बहाल कर दिया गया है।

रविशंकर प्रसाद ने खुद ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “ट्विटर ने कथित आधार पर लगभग एक घंटे तक के लिए मेरा अकाउंट बंद कर दिया। इसके पीछे उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का मामला बताया। हालाँकि बाद में अकाउंट को खोल दिया गया।”

आईटी मंत्री ने बताया कि ट्विटर की कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4 (8) का घोर उल्लंघन था। ट्विटर उनका अकाउंट ब्लॉक करने से पूर्व इसकी सूचना देने में असफल रहा।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -