Homeदेश-समाजअसम में डॉक्टर को घसीट-घसीट कर मारने में बच्चे भी थे शामिल: 29 दिन...

असम में डॉक्टर को घसीट-घसीट कर मारने में बच्चे भी थे शामिल: 29 दिन में चार्जशीट, 36 आरोपित

घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें मोहम्मद कमरुद्दीन, मोहम्मद जैनलुद्दीन, रेहनुद्दीन, सईदुल आलम, रहीमुद्दीन, राजुल इस्लाम, तैयबर रहमान और साहिल इस्लाम शामिल थे।

असम के होजाई जिले स्थित एक कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर से मारपीट के मामले में पुलिस ने 29 जून 2021 को चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें तीन नाबालिगों समेत 36 लोगों को आरोपित बनाया गया है। असम पुलिस के स्पेशल डीजी जीपी सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने इसके लिए होजाई जिले के पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्थ और जाँच अधिकारी रोजी तालुकदार की तारीफ भी की ही। डीजी ने ट्वीट में कहा है, “होजाई के उदाली में डॉक्टर पर हमले के मामले में पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वाले 3 बच्चों सहित 36 आरोपितों के खिलाफ केवल 29 दिनों में चार्जशीट दाखिल की है।”

मध्य असम के होजई जिले के उदाली कोविड केयर सेंटर में 1 जून 2021 को एक मरीज की मौत के बाद डॉक्टर सेजु कुमार सेनापति के साथ भीड़ ने मारपीट की थी। इस हमले में डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें भी सर्जरी की जरूरत पड़ी थी। उस दौरान घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें मोहम्मद कमरुद्दीन, मोहम्मद जैनलुद्दीन, रेहनुद्दीन, सईदुल आलम, रहीमुद्दीन, राजुल इस्लाम, तैयबर रहमान और साहिल इस्लाम शामिल थे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बदमाशों का समूह अस्पताल के भीतर घुस कर डॉक्टर के कपड़े उतार कर उन्हें घसीट-घसीट कर पीट रहा था। लात-घूसों से डॉक्टर की पिटाई की गई थी। उनमें से एक अपने हाथ में बर्तन लेकर ताबड़तोड़ वार कर रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Pink Saheli Smart Card: 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के लिए बदल जाएगा मुफ्त बस यात्रा का नियम, जानिए कैसे बनेगा कार्ड और...

1 अगस्त 2026 से दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से होगी और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था लागू होगी।

चुनाव हो या नक्सल विरोधी अभियान या फिर सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा… CRPF है न, दुनिया भर में शांति स्थापना में भी योगदान: जानिए...

CRPF की 27 जुलाई को स्थापना दिवस है। ब्रिटिश काल से लेकर अब तक इसकी भूमिका में काफी बदलाव आए हैं। नक्सलियों से लेकर आतंकवादियों से निपटने तक में ये सबसे आगे रहा।
- विज्ञापन -