Homeदेश-समाजजियाउल हक़ ने किया विवाहिता का अपहरण, धर्मांतरण-निकाह की कोशिश: फटे कपड़ों में थाने...

जियाउल हक़ ने किया विवाहिता का अपहरण, धर्मांतरण-निकाह की कोशिश: फटे कपड़ों में थाने पहुँची, UP पुलिस ने किया 4 को गिरफ्तार

पीड़ित महिला का कहना है कि जब वह 13-14 वर्ष की थी, तब भी जियाउल हक़ ने अपने साथियों के साथ मिल कर उनका अपहरण किया था। उन्हें कार से उठा कर ले जाया गया था।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अपहरण और धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। एक विवाहित युवती ने ओयल कस्बे के रहने वाले जियाउल हक़ उर्फ़ गब्बर पर ये आरोप लगाया है। जियाउल हक़ पर आरोप है कि उसने बंदूक का डर दिखा कर विवाहिता का अपहरण किया और फिर जबरन धर्मांतरण व निकाह करने की कोशिश की। पुलिस ने ‘गब्बर’ सहित 4 आरोपितों को हिरासत में लिया है।

पीड़िता की उम्र 25 साल है, जिसकी शादी लखीमपुर खीरी में हुई थी। शुक्रवार (9 जुलाई, 2021) को रात के लगभग 9 बजे वो बदहवास अवस्था में फटे कपड़ों में भागते हुए ओयल पुलिस चौकी पर पहुँची। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि वो शुक्रवार की शाम अपने ससुराल से दूध लेने निकली थी। जुलाहनटोला मोहल्ला निवासी जियाउल हक़ उर्फ गब्बर व उसका छोटा भाई निजाउद्दीन उर्फ शमी पहले से ही घात लगाए बैठे थे।

ये दोनों अहमद अली उर्फ कल्लू के बेटे हैं। इन्होंने जबरन विवाहिता को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और अपनी दुकान पर ले गए। सरिया-सीमेंट की उस दुकान में ही पीड़िता को बंद कर दिया गया। इन दोनों ने दीपक वर्मा नामक अपने एक साथी को भी बुला लिया। उसके साथ मारपीट की गए और जियाउल हक़ से निकाह आकर जबरन धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाया गया। किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वहाँ से भाग निकली।

पुलिस ने मुख्य आरोपित को पहले ही हिरासत में ले लिया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत ही FIR भी दर्ज कर ली गई। सर्विलांस व एसओजी की टीम को भी लगाया गया, ताकि त्वरित गिरफ़्तारी की जा सके। पुलिस ने जानकारी दी कि चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जो भी स्थिति सामने आएगी, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इंस्पेक्टर खीरी फतेह सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। महिला का कहना है कि जब वह 13-14 वर्ष की थी, तब भी जियाउल हक़ ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसका अपहरण किया था। उसे कार से उठा कर ले जाया गया था। तब उसके अब्बा और चाचा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। वो जेल भी गया था। मुख्य आरोपित भी शादीशुदा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

घुसपैठिए खुद कबूल रहे सच, फिर भी ‘बेचारा’ बताने में जुटा वामपंथी-इस्लामी इकोसिस्टम: Al Jazeera से लेकर स्क्रॉल-The Wire का प्रोपेगेंडा हुआ बेनकाब

जो बांग्लादेशी घुसपैठिए खुद कबूल कर रहे हैं कि वह अवैध रूप से भारत में घुसे। लेकिन यह वो बात है जिसे अल जजीरा, स्क्रॉल और द वायर जैसे मीडिया संस्थान जानबूझकर पर्दे के पीछे रखते हैं।

1 करोड़ के पार ना हो आबादी… स्विटजरलैंड में ‘जनसंख्या कैपिंग’ पर होने जा रहा जनमत संग्रह, जानें- किस संकट से जूझ रहा यूरोपीय...

स्विटजरलैंड में 2050 तक के लिए जनसंख्या को 1 करोड़ तक सीमित रखने के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराया जा रहा है। इसको लेकर दुनिया भर में बहस छिड़ गई है।
- विज्ञापन -