Homeराजनीतिप्रियंका गाँधी के धरने पर यूपी पुलिस का एक्शन: प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष समेत 500...

प्रियंका गाँधी के धरने पर यूपी पुलिस का एक्शन: प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष समेत 500 से अधिक कार्यकर्ताओं पर FIR

यूपी पुलिस ने प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दिलप्रीत सिंह सहित 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन, कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार (17 जुलाई 2021) को गाँधी प्रतिमा के नीचे धरना देने के मामले में पुलिस ने कॉन्ग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी पर बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दिलप्रीत सिंह सहित 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन, कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार (16 जुलाई 2021) को लखनऊ में जीपीओ पर गाँधी प्रतिमा के नीचे प्रियंका गाँधी और अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत कर धरना दिया था। हालाँकि, प्रियंका का यह मौन व्रत शाम को ही खत्म हो गया था। शनिवार को यूपी पुलिस ने 500 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया, लेकिन FIR में प्रियंका का नाम शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि प्रियंका आज सुबह लखीमपुर खीरी में उन महिलाओं से मिलीं, जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान अभद्र व्यवहार करने की खबर सामने आई थी। इस दौरान कॉन्ग्रेस महासचिव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं को एक न एक दिन पर्चा भरने का मौका जरूर मिलेगा।

उन्होंने आगे यह भी कहा, ”चुनाव के दौरान महिला अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाई। यूपी में ऐसी स्थिति हो गई है कि महिला नामांकन भरने जाती है और उसकी पिटाई कर दी जाती है। ये लोकतंत्र नहीं है।” साथ ही प्रियंका ने आगे ये भी कहा कि हिंसा में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने ये भी कहा कि जिन जगहों पर हिंसा हुई हैं, वहाँ चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव होने चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।

‘BJP सहयोगियों को खा जाती है’: अन्नामलाई के जाने के बाद फिर उठा पुराना आरोप, लेकिन बिहार से महाराष्ट्र तक क्या कहते हैं तथ्य?

अन्नामलाई के जाने के बाद BJP पर सहयोगियों को कमजोर करने का आरोप फिर चर्चा में है। बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और UP के उदाहरणों से जानिए सच्चाई।
- विज्ञापन -