Homeविविध विषयअन्यहिमाचल में भूस्खलन: 1 मिनट 1 सेकंड के वीडियो में मौत का तांडव -...

हिमाचल में भूस्खलन: 1 मिनट 1 सेकंड के वीडियो में मौत का तांडव – 9 की मृत्यु, 3 घायल

वीडियो में आप स्पष्ट तौर पर भूस्खलन और उसके खौफनाक दृश्यों को देख सकते हैं। किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन में फँस गई और...

महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ के बाद भूस्खलन के कारण 138+ लोगों की जान के बाद अब हिमाचल प्रदेश से बुरी खबर। यहाँ भूस्खलन हुआ किन्नौर (Kinnaur) जिले के बटसेरी (Batseri) गुंसा के पास। इस हादसे में दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए 9 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन में फँस गई। इस दौरान पहाड़ी के टूटते और उस पर से भारी-भरकम पत्थर को गिरते देख किसी स्थानीय ने इसे रिकॉर्ड कर लिया।

प्रसार भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में आप स्पष्ट तौर पर भूस्खलन और उसके खौफनाक दृश्यों को देख सकते हैं।

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँच गई है। हालाँकि पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थर के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। प्रशासन के साथ बटसेरी के स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

भूस्खलन होने से गाँव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है, जिससे गाँव का संपर्क कट गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -