Homeदेश-समाज8 साल तक यौन शोषण, धर्मांतरण के बाद हिंदू महिला को घर से निकाला,...

8 साल तक यौन शोषण, धर्मांतरण के बाद हिंदू महिला को घर से निकाला, ताला लगे 16 गेट को पार कर पुलिस ने इब्राहिम को दबोचा

पुलिस ने उसके गुफानुमा घर की घेराबंदी की। तीन आँगन, बड़े-बड़े हॉल और 16 दरवाजों को तोड़ने के बाद आरोपित इब्राहिम खान की गिरफ्तारी की जा सकी। पुलिस ने 15 दरवाजों का ताला खोलते हुए अंततः 16वें कमरे से आरोपित को गिरफ्तार किया।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहाँ इब्राहिम खान नाम के एक शख्स ने एक शादीशुदा महिला का 8 साल तक यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित इब्राहिम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सीधी जिले के शिकरी थाना के मझौली की रहने वाली 30 वर्षीय सुनीता साहू ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि करीब 8 साल पहले वह आरोपित इब्राहिम खान ने संपर्क में आई। इन 8 सालों के दौरान इब्राहिम लगातार पीड़िता का यौन शोषण करता रहा और उसका धर्म परिवर्तन भी करा लिया। आरोपित ने पीड़िता के परिचय पत्र में भी उसका नाम सुनीता की जगह शिफा बेगम करवा दिया और साथ ही पीड़िता के पति की जगह अपना नाम शामिल करा दिया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने आरोपित इब्राहिम से कोर्ट मैरिज करने की बात कही तो उसने पीड़िता और उसकी 9 साल की बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपित ने पीड़िता को अपने पास से भगा दिया और कहा कि अब उसका काम पूरा हो चुका है और उसे (पीड़िता) जहाँ जाना है, चली जाए। इसके बाद पीड़िता ने अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जहाँ आरोपित इब्राहिम खान को आईपीसी की धारा 376, 506 एवं धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

हालाँकि आरोपित इब्राहिम खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुखबिर से सीधी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित इब्राहिम सीधी छोड़कर गुजरात भागने की फिराक में है तब पुलिस ने उसके गुफानुमा घर की घेराबंदी की। तीन आँगन, बड़े-बड़े हॉल और 16 दरवाजों को तोड़ने के बाद आरोपित इब्राहिम खान की गिरफ्तारी की जा सकी। पुलिस ने 15 दरवाजों का ताला खोलते हुए अंततः 16वें कमरे से आरोपित को गिरफ्तार किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -