Homeदेश-समाजहरियाणा का 17 साल का टेनिस खिलाड़ी, कोचिंग के नाम पर राजस्थान में हनीट्रैप:...

हरियाणा का 17 साल का टेनिस खिलाड़ी, कोचिंग के नाम पर राजस्थान में हनीट्रैप: 3 साल में लाखों ऐंठे, ब्लैकमेल करने वालों में पत्रकार भी

खिलाड़ी की माँ ने बताया है कि जब उनका लड़का जयपुर पहुँचा तो होटल के कमरे में युवती ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके दोस्तों ने इसका वीडियो बना लिया।

हरियाणा के एक खिलाड़ी के साथ राजस्थान में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पीड़ित लॉन टेनिस का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है और उसकी उम्र मह​ज 17 साल है। हनीट्रैप में फँसाकर उससे लाखों रुपए ऐंठने की बात भी सामने आई है। खबरों के अनुसार पीड़ित खिलाड़ी को कोचिंग के नाम पर जयपुर बुलाकर एक होटल में ठहराया गया। यहॉं रवीना नाम की युवती ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बना ली। इसके बाद युवती और उसका पत्रकार ब्लैकमेल कर तीन साल से खिलाड़ी से वसूली कर रहे थे।

लंबे समय से चली ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खिलाड़ी ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया, तब जाकर यह मामला सामने आया। खिलाड़ी की माँ ने जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 23 जून 2018 को करनाल में लॉन चैंपियनशिप के दौरान उनके बेटे की मुलाकात एक युवती से हुई थी। उसने उसके बेटे के खेल की तारीफ की। उन्होंने बताया कि रवीना नाम की युवती ने उनके बेटे को अपना मोबाइल नंबर दिया और जयपुर में आकर कोचिंग के जरिए अच्छा पैसा कमाने का झाँसा दिया।

खिलाड़ी की माँ ने बताया है कि जब उनका लड़का जयपुर पहुँचा तो होटल के कमरे में युवती ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके दोस्तों ने इसका वीडियो बना लिया। शिकायत में खिलाड़ी की माँ ने ​बताया कि आरोपित इसके बाद से उसके बेटे को ब्लैकमेल करते आ रहे थे। वे उसे दुष्कर्म के मामले में फँसाने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकियाँ देते थे। करण तिवारी खुद को न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर धमकाता था। पीड़ित ने धमकियों से डरकर आरोपितों के अलग-अलग अकाउंट में पैसे जमा कराए।

उन्होंने आगे बताया कि 23 जुलाई को आरोपितों ने खिलाड़ी को फिर धमकाया और उससे 10 लाख रुपए माँगे। तब जाकर पीड़ित ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित की माँ ने रविवार (29 अगस्त) रात जयपुर के अशोक नगर पहुँचकर केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को ब्लैकमेलिंग के कई सबूत भी सौंपे हैं।

माँ की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पत्रकार करण तिवारी, उसकी महिला मित्र रवीना और दो अन्य युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में इस मामले में पत्रकार, 4 महिलाओं समेत 1 अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -