Homeदेश-समाजकॉलेज का प्राचार्य होकर माँ सरस्वती पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

कॉलेज का प्राचार्य होकर माँ सरस्वती पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

आरोपित प्राचार्य बृहस्पतिवार की रात खुद ही सरेंडर करने भगुआपुरा थाने पहुँच गया था। जबकि, पुलिस का दावा है कि उसे रात को थाने के पास से गिरफ्तार किया गया है।

माँ सरस्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पिछले पाँच दिन से फरार चल रहा मध्य प्रदेश के दतिया में सेंवढ़ा कॉलेज का प्राचार्य डाॅ एसएस गौतम बृहस्पतिवार (मई 30, 2019) की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने प्राचार्य को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस ने आरोपित की नरसिंहपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर बेटी और नायब तहसीलदार बेटे के घर तलाशी की, इसके बाद आरोपित पर दबाव पड़ा।

देवी सरस्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर के वीडियो किया था वायरल

हाल ही में सेंवढ़ा कॉलेज के प्राचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्राचार्य एसएस गौतम हिन्दू देवी सरस्वती के बारे में अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र बातें कह रहा है। 26 मई को वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा और प्राचार्य एसएस गौतम के खिलाफ नारेबाजी की। दतिया में ब्राह्मण समाज के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामला दर्ज करने और प्राचार्य को गिरफ्तार करने की माँग की।

विभिन्न दलों के छात्र नेताओं ने कहा कि अगर प्राचार्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। प्राचार्य के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने प्राचार्य गौतम को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित प्राचार्य बृहस्पतिवार की रात खुद ही सरेंडर करने भगुआपुरा थाने पहुँच गया था। जबकि, पुलिस का दावा है कि उसे रात को थाने के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह पहले कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील किया। इसके बाद एडीजे लवकेश सिंह ने कोर्ट में प्राचार्य को पेश किया। आरोपित ने जमानत अर्जी दी लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज करते हुए आरोपित प्राचार्य को 14 जून तक की न्यायिक हिरासत में ग्वालियर जेल भेज दिया। वहीं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले इसी काॅलेज के प्रोफेसर मनोज व्यास के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है।

सेंवढ़ा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार प्रिंसिपल गौतम पर 153-ए और 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और कॉलेज के प्रोफेसर मनोज को भी इन्हीं धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

घटना के विरोध में जगह-जगह जलाए गए पुतले

पुलिस ने फरियादी कुलदीप यादव की रिपोर्ट पर प्राचार्य गौतम के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया था, लेकिन लोगों की माँग के अनुसार 295-ए नहीं लगाई थी। जिसके चलते सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता एसपी डी.कल्याण चक्रवर्ती से मिले। शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजगढ़ चौराहे पर प्राचार्य गौतम का पुतला जलाकर चप्पलों से पीटा फिर पुलिस प्रशासन से प्राचार्य की गिरफ्तारी की माँग की। करीब आधा घंटे तक चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. राजू त्यागी, अतुल भूरे चौधरी, बल्लन गुप्ता, आकाश भार्गव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं थरेट में बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने प्राचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला बनाकर जूतों की माला पहनाई, फिर पुतला जलाया।

थरेट में आक्रोशित युवा पुतला दहन की तैयारी करते हुए
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।

Pink Saheli Smart Card: 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के लिए बदल जाएगा मुफ्त बस यात्रा का नियम, जानिए कैसे बनेगा कार्ड और...

1 अगस्त 2026 से दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से होगी और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था लागू होगी।
- विज्ञापन -