Homeविविध विषयमनोरंजनकिशोर कुमार की पत्नी और बीते जमाने की एक्ट्रेस-सिंगर का निधन हो गया, क्या...

किशोर कुमार की पत्नी और बीते जमाने की एक्ट्रेस-सिंगर का निधन हो गया, क्या आप उन्हें जानते हैं?

रूमा गुहा मशहूर गायक और कलाकार किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। किशोर कुमार और रूमा गुहा ने साल 1951 में शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा अमित कुमार है, वो भी गायक हैं।

आज सुबह ही मशहूर गायक किशोर कुमार की पूर्व पत्नी और गुजरे जमाने की बंगाली एक्ट्रेस-सिंगर का निधन हो गया, जिनका नाम था रूमा गुहा ठाकुरता। उनकी उम्र 84 साल थी। सोमवार (जून 03, 2019) सुबह कोलकाता के बालीगंगे स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम साँस ली। आज शाम कोलकाता में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रूमा, किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। उनकी शादी 1950 में हुई थी और करीब 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। सिंगर अमित कुमार (66) रूमा और किशोर के बेटे हैं।

जानी-मानी एक्ट्रेस-सिंगर रूमा गुहा ठाकुरता कुछ दिन पहले ही अपने बालीगंगे प्लेस वाले घर से कोलकाता लौटी थीं। किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा अपने बेटे अमित कुमार से मिलने के लिए मुंबई आई थीं और करीब तीन महीने रुकी थीं। कहा जाता है कि रूमा बुढ़ापे में होने वाली तकलीफों से काफी परेशान थीं।

1944 में हिंदी फिल्म ‘ज्वार-भाटा’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

रूमा गुहा ने साल 1944 में हिंदी फिल्म ‘ज्वार-भाटा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों की ओर रुख कर लिया था। रूमा ने ‘एंटोनी फिरंगी’, ‘गंगा ओभीजान’, ‘बालिका वधू’ और ‘अभिजान’ समेत कई बंगाली फिल्मों में काम भी किया। इसके अलावा वह 36 Chowringhee Lane और The Namesake जैसी हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा रूमा ने प्लेबैक सिंगिंग से भी खूब नाम कमाया था। साल 1958 में रूमा ने कोलकाता यूथ क्वायर (Calcutta Youth Choir) नाम की संस्था बनाई, जो उभरते हुए सिंगर्स को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।

1960 में हुआ था किशोर कुमार और रूमा गुहा का तलाक

रूमा गुहा मशहूर गायक और कलाकार किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। किशोर कुमार और रूमा गुहा ने साल 1951 में शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा अमित कुमार है, वो भी गायक हैं। हालाँकि, साल 1960 में किशोर कुमार और रूमा गुहा ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। किशोर से तलाक के बाद रूमा ने अरूप गुहा ठाकुरता से शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी श्रोमोना गुहा ठाकुरता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की जीत खबर थी, कुराकाओ का जश्न ‘कहानी’

यह फीफा विश्व कप अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन मैदान पर जो कहानियाँ जन्म ले रही हैं, वे बता रही हैं कि फुटबॉल सिर्फ़ एक खेल नहीं है।

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर FIR दर्ज। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप।
- विज्ञापन -