Homeदेश-समाजपुणे और मुंबई के बाद अब महाराष्ट्र से रेप की एक और घटना: गर्भवती...

पुणे और मुंबई के बाद अब महाराष्ट्र से रेप की एक और घटना: गर्भवती होने पर नाबालिग ने की आत्महत्या

रेप आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 15 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ अपराध घटनाएँ दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। पुणे और मुंबई के बाद अब महाराष्ट्र के अमरावती में बलात्कार की घटना सामने आई है। 15 साल की एक नाबालिग के साथ रेप किया गया। नाबालिग ने इसका बाद आत्महत्या कर ली। येवडा पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि FIR में आरोप लगाया गया था कि आरोपित ने 15 वर्षीय नाबालिग का रेप किया, जिससे वो गर्भवती हो गई थी।

ये घटना महाराष्ट्र के अमरावती के दरियापुर इलाके की है। रेप आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 15 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। FIR के अनुसार, आरोपित ने कई बार मृतका के साथ बलात्कार किया था। गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने फाँसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ भी जारी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतका की उम्र 17 साल भी बताई जा रही है। आज ही ये खबर भी आई कि मुंबई की 30 साल की रेप पीड़िता ने तीन दिन बाद शनिवार (11 सितंबर) को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेप पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। तीन दिनों से महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। मुंबई के साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में मिली थी। रेप के बाद दरिंदों ने पीड़िता को रॉड से पीटा फिर उसे उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। 

बता दें कि इससे पहले पुणे में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपितों ने पीड़िता के साथ 5 अलग-अलग ठिकानों पर 48 घंटे के भीतर कई बार रेप किया। इसमें लड़की का दोस्त, क्लास 4 के 2 रेलवे कर्मचारी और 11 ऑटोरिक्शा वाले भी शामिल थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -