Homeविविध विषयअन्यचीन-अमेरिका पीछे, दुनिया में सबसे आगे भारत: IMF का इकोनॉमी को लेकर अनुमान, कहा-...

चीन-अमेरिका पीछे, दुनिया में सबसे आगे भारत: IMF का इकोनॉमी को लेकर अनुमान, कहा- वैक्सीनेशन का दिख रहा असर

आईएमएफ की चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने भारत के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने अर्थव्यवस्था में आए उछाल को कोरोना वैक्सीनेशन से जोड़ा और कहा कि भारत में कोविड वैक्सीनशन बहुत तेजी से हुआ है, जिससे अर्थव्यवस्था को रिकवर करने में मदद मिली है।

वैश्विक कोरोना संकट से भारत की अर्थव्यवस्था उबरती दिख रही है। वैक्सीनेशन अभियान का भी सकारात्मक असर हो रहा है। इसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान व्यक्त किया है कि भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष में 9.5 और अगले वित्त वर्ष में 8.5 फीसदी की गति के साथ आगे बढ़ेगी, जो कि दुनिया में सबसे तेज रहेगी।

वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी करते हुए आईएमएफ ने कहा है कि इस साल विश्व भर की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ 5.9 और अगले साल यह 4.9 फीसदी रहेगा। इसके अलट भारत की अर्थव्यवस्था कहीं अधिक तेजी के साथ बढ़ेगी। जुलाई में कोरोना का हवाला देते हुए वैश्विक एजेंसी ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान पिछले 12.5% ​​से घटाकर 9.5% कर दिया था।

साभार: ट्विटर

इसको लेकर आईएमएफ की चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने भारत के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने अर्थव्यवस्था में आए उछाल को कोरोना वैक्सीनेशन से जोड़ा और कहा कि भारत में कोविड वैक्सीनशन बहुत तेजी से हुआ है, जिससे अर्थव्यवस्था को रिकवर करने में मदद मिली है।

आईएमएफ के मुताबिक, इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था 6 फीसदी की तेजी से आगे बढ़ रही है जो कि अगले 5.2 फीसदी रह सकती है। चालू वित्त वर्ष में 8 फीसदी की तेजी से आगे बढ़ रही चीनी अर्थव्यवस्था 2022 में घटकर 5.6 प्रतिशत पर रह सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक आईएमएफ ने कहा है कि पिछले साल कोरोना संकट के कारण भारत की आर्थिक ग्रोथ घटकर माइनस 7.3 पर आ गई थी, जिसके इस साल सुधर कर 9.5 फीसदी तक रहने का अनुमान है। यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। भारत के बाद स्पेन आर्थिक सुधार के मामले में दूसरे स्थान पर है, जबकि इससे पहले पिछले साल यह 10.8 फीसदी पर थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हेडलाइन से फैलाया भ्रम: इंडियन एक्सप्रेस ने ‘कला’ दिखाते हुए आरडीआई फंड में भ्रष्टाचार का संकेत दिया, गलती भी नहीं मान रहे

इंडियन एक्सप्रेस ने अपने लेख के शीर्षक को पाठकों को भरमाने की कोशिश की। उसके लेख से अलग शीर्षक का मतलब निकल रहा है।

नैहाटी के ‘सिंडिकेट राज’ पर कानून का शिकंजा: पूर्व TMC विधायक सनत डे गिरफ्तार, वसूली-जमीन कब्जे से लेकर 2021 की हिंसा तक के गंभीर...

पूर्व TMC विधायक सनत डे जबरन वसूली, जमीन कब्जाने और चुनावी हिंसा के आरोपों में गिरफ्तार हो गया है। बंगाल पुलिस ने दत्तपुकुर से पकड़ा।
- विज्ञापन -