Homeफ़ैक्ट चेकमीडिया फ़ैक्ट चेकलड़की के साथ डांस कर रहे बिहार के MLA का वायरल Video निकला Fake

लड़की के साथ डांस कर रहे बिहार के MLA का वायरल Video निकला Fake

यह स्पष्ट हो गया है कि यह वीडियो भले ही फेक नहीं हो, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जिन विधायकों का नाम आया था, कम के कम उनका इस वीडियो से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

स्टडी टूर पर मणिपुर गए बिहार के विधायकों की डांस करने वाली वीडियो सामने आई है। इम्फाल टाइम्स में छपी एक खबर से हिंदी मीडिया को इसके बारे में पता चल। इम्फाल टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार बिहार के चार विधायक भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित मोरे शहर में लड़कियों के साथ डांस करते कैमरे में कैद हो गए। और यह वीडियो वायरल हो गया। हालाँकि, आरोप के घेरे में आए विधायकों ने वीडियो को फेक बताते हुए पूरे मामले की जाँच की माँग की है।

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें विधायक (या उनके जैसे दिखने वाले) लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं और साथ में वो डांस करने वाली लड़की को शराब भी पीला रहे हैं।

इम्फाल टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट

अखबार ने लिखा कि यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की कोई घटना सामने आई है। अखबार का कहना है कि यहाँ ऐसी कई घटनाएँ होती हैं जिसमें वीआईपी, वीवीआईपी इस शहर को ‘सेक्स डेस्टिनेशन’ समझ कर आते हैं। हालाँकि, पर्याप्त सबूतों के अभाव में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लग पाता।

विधायकों ने वीडियो को बताया फेक

वीडियो वायरल होने और कई मीडिया संस्थानों में इस खबर के चलने बाद विधायक यदुवंश यादव ने कहा है कि इस वीडियो में वे नहीं हैं। ये फेक वीडियो है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस वीडियो को लेकर मानहानि का दावा करेंगे। यदुवंश यादव के अलावा 3 अन्य विधायकों का भी यही कहना है कि ऐसे किसी वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है और यह उन्‍हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जाँच हो। वीडियो में दिख रहा चेहरा विधायक यदुवंश यादव के चेहरे से मेल नहीं खाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ऑपइंडिया ने भी यह खबर प्रकाशित (विधायक द्वारा फेक बताए जाने और वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं का डिस्क्लेमर लगा कर) की थी। लेकिन अब जबकि यह स्पष्ट हो गया है कि यह वीडियो भले ही फेक नहीं हो, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जिन विधायकों का नाम आया था, कम के कम उनका इस वीडियो से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकवाद, ड्रग्स, साइबर ठगी, क्रिप्टो स्कैम और कट्टरपंथ… Telegram आखिर अपराधियों की पहली पसंद क्यों बन गया?

ऑस्ट्रेलिया और रूस ने टेलीग्राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए यह ऐप साइबर ठगों, हैकरों और अपराधियों की पसंद क्यों बन रहा है।

राजेश खन्ना के घर को ‘भूतिया बंगला’ कहने पर बॉम्बे HC ने लगाई रोक, जानिए- क्यों ‘आशीर्वाद’ को कहा जाता है ‘अशुभ- शापित’

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का घर 'आशीर्वाद' एक बार फिर चर्चा में है। इसके मालिक बिजनेसमैन शेट्टी ने हाईकोर्ट में इसे 'भूतिया बंगला' कहने पर आपत्ति जताई और कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया।
- विज्ञापन -