Homeदेश-समाजमदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने किया 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का बलात्कार, गिरफ़्तार

मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने किया 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का बलात्कार, गिरफ़्तार

मौलवी ने मदरसे के एक कमरे में बच्ची का बलात्कार किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के कमरों से छात्र दौड़े आए। बच्ची को बदहवास अवस्था में देख कर छात्रों ने...

उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाएँ थमती नहीं नज़र आ रही हैं और कानून व्यवस्था की हालत भी काफ़ी बेहाल है। अब मेरठ के एक मरदसे में पढ़ाने वाले मौलवी द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर छात्रों ने उक्त मौलवी को दबोच भी लिया लेकिन अँधेरे का फायदा उठा कर वह वहाँ से भागने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ़्तार कर लिया।

सुरूरपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण के अनुसार, कस्बे के बाहरी छोर पर एक मदरसा है, जिसमें न सिर्फ़ उस इलाके के बल्कि आसपास के गाँवों के बच्चे भी पढ़ने आते हैं। आरोपित मौलवी शहीद हर्रा का रहने वाला है और वह उसी मदरसे में तालीम देता था। उसके पिता का नाम इकबाल है। शनिवार (जून 8, 2019) देर शाम मौलवी बच्ची के घर पहुँचा और पढ़ाने का बहाना कर उस 12 वर्षीय बच्ची को अपने साथ मदरसे में ले गया।

वहाँ उस मौलवी ने एक कमरे में ले जाकर उक्त बच्ची का बलात्कार किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के कमरों से छात्र दौड़े आए। बच्ची को बदहवास अवस्था में देख कर छात्रों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने आरोपित मौलवी की वहीं पर पिटाई भी कर दी। मदरसे में दिन भर पंचायत चली, जिसमें इस घटना को लेकर चर्चा की गई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौलवी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -