Homeदेश-समाजकेंद्रीय विद्यालय में बना दी अवैध मस्जिद, 300 लोग पढ़ने आते हैं नमाज: BJP...

केंद्रीय विद्यालय में बना दी अवैध मस्जिद, 300 लोग पढ़ने आते हैं नमाज: BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने चेताया- छात्राएँ सुरक्षित नहीं

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस तरह से विद्यालय में बाहर के लोगों की आवाजाही पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शुरू में यहाँ पर 15 लोग नमाज के लिए आते थे, लेकिन अब यहाँ 300 लोग आते हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक मस्जिद बनाकर बाहरी लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के सामने आने के बाद भोपाल से बीजेपी की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ऐतराज जताया है। उन्होंने स्कूल परिसर में मस्जिद बनाए जाने के बाद बाहरी लोगों की आवाजाही को लड़कियों के लिए खतरा बताया है। सांसद ने बच्चों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

यह मामला प्रदेश की राजधानी भोपाल के 7 नंबर बस स्टॉप स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमाँक-2 का है। यहाँ विद्यालय परिसर के अंदर ही एक मस्जिद बना दिया गया है और नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम बाहर से बेरोकटोक आते-जाते रहते हैं। इस बात को लेकर भाजपा सांसद केंद्रीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुँच गईं। उन्होंने देखा कि परिसर के अंदर मस्जिद का निर्माण किया गया है और वहाँ पर कुछ लोग नमाज के लिए इकट्ठे हुए हैं।

इसके बाद साध्वी ने केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल से बात की। उन्होंने प्रिंसिपल से इस संबंध में सवाल पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। साध्वी प्रज्ञा ने इस तरह से विद्यालय में बाहर के लोगों की आवाजाही पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शुरू में यहाँ पर 15 लोग नमाज के लिए आते थे, लेकिन अब यहाँ 300 लोग आते हैं। स्कूल में पहली से 12वीं तक की बच्चियाँ पढ़ती हैं, जो सुरक्षित नहीं हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में सभी को आराधना की स्वतंत्रता है, लेकिन जबरदस्ती घुसकर नमाज ठीक नहीं है। इसके बाद बीजेपी सांसद ने हबीबगंज थाने की पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल सूर्यकांत पाठक ने सफाई देते हुए कहा है कि स्कूल परिसर में पहले से ही मुस्लिमों के नमाज के लिए स्थान था, लेकिन अब जब शिकायत आई है तो विद्यालय प्रबंधन इस पर विचार करेगा।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि विद्यालय परिसर में नमाज पढ़ने के लिए इजाजत देने वाले प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 भोपाल के उत्तर मध्य क्षेत्र में स्थित है और यहाँ से कॉन्ग्रेस के आरिफ मसूद विधायक हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -