Homeराजनीति'बाबा ने ढाई साल इंतजार किया': छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस की रैली में मारपीट, TS...

‘बाबा ने ढाई साल इंतजार किया’: छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस की रैली में मारपीट, TS सिंह देव समर्थक नेता को धक्के मार-मार कर मंच से उतारा

"आज टीएस सिंह देव की वजह से ही राज्य में कॉन्ग्रेस सत्ता में है और उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बिठाया जाना चाहिए। सिंह देव ने ढाई साल इंतजार किया है, ऐसे में अब बघेल कुर्सी खाली करें।"

छत्तीसगढ़ में अब कॉन्ग्रेस की कलह कार्यकर्ताओं तक भी पहुँच गई है और रैलियों में मंच पर ही मारपीट हो रही है। जशपुर में हुए एक कॉन्ग्रेस के कार्यक्रम में मंच पर भाषण दे रहे नेता को धक्के मार-मार कर निकाल दिया गया। उक्त नेता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का समर्थक है। लंबे समय से ये चर्चा चल रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में सीएम पद को लेकर ढाई-ढाई साल का समझौता हुआ था।

जशपुर की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दरअसल, ये मामला कॉन्ग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मलेन का है, जिसमें जशपुर में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, जैसे ही उन्होंने अपने नेता टीएस सिंह देव के समर्थन में बात करनी शुरू की, मामला गड़बड़ हो गया। कुछ लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े और उन्हें धक्के मारे।

भूपेश बघेल समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर के उन्हें मंच से हटा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जम कर मारपीट भी हुई। पवन अग्रवाल ने बाद में कहा कि आज टीएस सिंह देव की वजह से ही राज्य में कॉन्ग्रेस सत्ता में है और उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बिठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंह देव उर्फ़ ‘बाबा’ ने ढाई साल इंतजार किया है, ऐसे में अब बघेल कुर्सी खाली करें। अग्रवाल ने कहा कि जब सत्ता कॉन्ग्रेस सत्ता में नहीं थी तब बघेल-सिंह देव साथ काम करते थे, यही कहने पर मुझे कुंकुरी के विधायक के लोगों ने मंच से हटा दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -