Homeदेश-समाज3 बच्चों के बाप गुलाम रसूल ने बबलू बन हिंदू युवती को फँसाया: अश्लील...

3 बच्चों के बाप गुलाम रसूल ने बबलू बन हिंदू युवती को फँसाया: अश्लील वीडियो दिखाकर जबरन की शादी, हत्या की धमकी दे करवाने लगा देह व्यापार

एक दिन आरोपित महिला को लेकर वैशाली गढ़ धंधा करवाने के लिए लेकर जा रहा था। उसी दौरान पीड़िता को मौका मिला और उसने बाइक से छलाँग लगा दी।

बिहार के मुजफ्फरनगर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जहाँ मोहम्मद गुलाम रसूल नाम के एक व्यक्ति ने बबलू बनकर हिंदू महिला से दोस्ती की और बाद में खुद को अनाथ बताकर उससे शादी की। इसके बाद वह पीड़िता से देह व्यापार का धंधा करवाने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मुजफ्फरपुर के हाथी चौक इलाके की है। एक दिन आरोपित महिला को लेकर वैशाली गढ़ धंधा करवाने के लिए लेकर जा रहा था। उसी दौरान पीड़िता को मौका मिला और उसने बाइक से छलाँग लगा दी। जिस जगह पर पीड़िता ने बाइक से छलाँग लगाकर खुद की जान बचाई, वह जगह करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर थी। गिरने के साथ ही पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहाँ इकट्ठे हो गए। पीड़िता ने लोगों को अपनी आपबीती बताई, उसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के पास पहुँचाया।

थाने पहुँचने के बाद थानाध्यक्ष मणि भूषण को पीड़िता ने अपनी कहानी बताई। पीड़िता ने बताया कि वह अहियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के रहने वाले मोहम्मद गुलाम रसूल के साथ हाथी चौक इलाके में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के मुताबिक, बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी। उसने तीन साल पहले ही जागरण का कार्यक्रम करना शुरू किया था। इसी कड़ी में एक साल पहले उसकी मुलाकात बबलू राय (असली नाम मोहम्मद गुलाम रसूल ) से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। इस बीच एक दिन बबलू उर्फ गुलाम रसूल ने खुद को अनाथ बताते हुए पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया।

साभार: दैनिक भास्कर

दोनों के हालात और परिस्थितियाँ लगभग समान समान समझकर वह गुलाम रसूल से शादी करने के लिए तैयार हो गई। पीड़िता ने बताया कि 17 अगस्त 2020 को दोनों कोर्ट मैरिज के लिए कोर्ट में गए। वहाँ पर जब उससे उसका पहचान पत्र माँगा गया तो उसने अपना आधार कार्ड दिया। इसमें उसका असली नाम मोहम्मद गुलाम रसूल लिखा था। उसकी पहचान सामने आने के बाद पीड़िता ने शादी से इनकार किया। इसके बाद गुलाम रसूल ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उससे शादी की।

तीन बच्चों का पिता है आरोपित

पीड़िता के मुताबिक, आरोपित तीन बच्चों का पिता है। शादी के बाद दो महीने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद उसने पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा और उस पर देह व्यापार का दवाब बनाने लगा। जब युवती ने इससे इनकार किया तो उसने चाकू दिखाकर उसकी हत्या करने की धमकी दी। अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता उसके कहे अनुसार काम करने लगी। युवती कहीं भाग न जाए इसके लिए वह बाहर जाते वक्त घर में ताला लगाकर जाता था। वह बीते एक साल से उसके चंगुल से निकलने की कोशिश कर रही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -