Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभारत दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, 'मोदी है तो मुमकिन है'

भारत दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘मोदी है तो मुमकिन है’

माइक पॉम्पियो ने अपने संबोधन में भारत आने को लेकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मिलने को लेकर उत्सुकता दिखाई। उन्होंने कहा, "मैं इस महीने के अंत में नई दिल्ली की यात्रा, पीएम मोदी और उनके नए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूँ।"

इंडिया आइडियाज समित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने भारत में हुए 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार द्वारा इस्तेमाल किए गए नारे ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को दोहराया। माइक पॉम्पियो ने इस नारे का इस्तेमाल भारत और अमेरिका के संबंधों को नई ऊँचाई तक पहुँचाने के संदर्भ में किया।

अमेरिका में इंडिया आइडियाज समिट में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा, “…प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जो नारा दिया, ‘मोदी है तो मुमकिन है’, ‘मोदी मेक्स इट पॉसिबल’, मैं भी भारत और अमेरिका के बीच संबंध को आगे बढ़ते देख रहा हूँ।”

माइक पॉम्पियो ने अपने संबोधन में भारत आने को लेकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मिलने को लेकर उत्सुकता दिखाई। उन्होंने कहा, “मैं इस महीने के अंत में नई दिल्ली की यात्रा, पीएम मोदी और उनके नए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूँ।”

गौरतलब है पॉम्पियो 24 से 30 जून तक भारत, श्रीलंका, जापान और साउथ कोरिया का दौरा करेंगे। चार देशों की इस यात्रा का खाका राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प के हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के मद्देनजर तैयार किया गया है।

खबरों के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री पॉम्पियो इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका के मध्य सामरिक साझेदारी के महत्तवकांक्षी एजेंडे पर चर्चा करेंगे।

इस विषय पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को कहा था कि पोम्पियो की हिंद-प्रशांत यात्रा का मकसद अमेरिका के महत्तवपूर्ण देशों के साथ साझेदारी और मज़बूत करना है, जिससे साझा लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का ‘शराब घोटाला’: 55 होलसेलर बाहर, चुनिंदा बिचौलियों की एंट्री; पढ़ें- WBSBCL मॉडल ने पैदा किया ‘शराब सिंडिकेट’

2017 के बाद पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति में किए गए बदलाव TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के कहने पर किए गए थे।

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।
- विज्ञापन -