HomeराजनीतिCM योगी के राज में पूर्वांचल 'मच्छर और माफिया' दोनों से मुक्त : आजमगढ़...

CM योगी के राज में पूर्वांचल ‘मच्छर और माफिया’ दोनों से मुक्त : आजमगढ़ में अमित शाह ने साधा सपा के ‘JAM’ पर निशाना

"सपा के लिए JAM का अर्थ J से जिन्ना, A से आजम खान, और M से मुख्तार अंसारी है, जबिक हमारी सरकार ने भी JAM का आविश्कार किया है, जिसका अर्थ J से जनधन बैंक खाते, A से आधार कार्ड और हर M से आदमी को मोबाइल है।"

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश की सियासी सरगर्मियाँ तेज हो रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय यूपी के दौरे पर हैं। यहाँ उन्होंने आजमगढ़ में स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आजमगढ़ आतंकवाद और कट्टरता के लिए कुख्यात था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहाँ के माहौल को बदल दिया है। उन्होंने आजमगढ़ को गुंडाराज और माफियाराज से मुक्ति दिलाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने आजम खान, मुख्तार अंसारी और मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश पर कटाक्ष किया और JAM का अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि सपा के लिए JAM का अर्थ J से जिन्ना, A से आजम खान, और M से मुख्तार अंसारी है, जबिक हमारी सरकार ने भी JAM का आविश्कार किया है, जिसका अर्थ J से जनधन बैंक खाते, A से आधार कार्ड और हर M से आदमी को मोबाइल है। उन्होंने ये भी कहा, “जैसे ही चुनाव नजदीक आया तो अब अखिलेश यादव को जिन्ना महान लगने लगा है। क्योंकि चुनावी मौसम आया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं योगी सरकार को एक सर्टिफिकेट देकर जाना चाहता हूँ कि उन्होंने पूर्वांचल को ‘मच्छर और माफिया’ दोनों से मुक्त कर दिया है।”

पश्चिमी यूपी के कैराना में हुए पलायन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पहले कैराना से लोग पलायन करने के लिए मजबूर थे, लेकिन अब यहाँ कानून का राज है। हालात ये थे कि बेटियाँ घर से बाहर निकल नहीं पाती थीं, लेकिन अब गहने पहनकर स्कूटी पर सवार होकर 16 साल की लड़की भी रात के 12 बजे यूपी की सड़कों पर निकल सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि 2017 में हमने राज्य में 10 नए विश्वविद्यालय की स्थापना करने का वादा किया था और ये 10वाँ विश्वविद्यालय है।

सीएम ने ये भी कहा कि पहले राज्य में तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद का बोलबाला था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। सीएम योगी ने इन सब को खत्म किया है। गृह मंत्री ने बताया कि आजमगढ़ में बनने वाला विश्वविद्यालय राजा सुहेलदेव के नाम से जाना जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -