Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस नेता के भाई ने बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा, VIDEO...

कॉन्ग्रेस नेता के भाई ने बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुक्तसर के एसएसपी मंजीत ढेसी ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस मामले में अभी तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पंजाब के मुक्तसर में कॉन्ग्रेस पार्षद के भाई राकेश चौधरी ने कुछ गुंडों के साथ मिलकर बीच सड़क में एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। महिला को इस दौरान बदमाशों ने लात-घूसों के अलावा बेल्ट और जूतों से भी मारा।

खबरों के मुताबिक मामला पैसे उधार देने से जुड़ा हुआ था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुक्तसर के एसएसपी मंजीत ढेसी ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस मामले में अभी तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

गौरतलब है कि राजनैतिक पार्टियों से जुड़े लोगों का किसी महिला को पीटने का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी गुजरात के नरोदा से भाजपा विधायक बलराम थावनि द्वारा एनसीपी महिला नेता को पीटे जाने का मामला सामने आया था। इस दौरान थावनि ने उस महिला को बीच सड़क लातों से पीटा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -