Homeदेश-समाजविनोद दुआ की हालत नाजुक, अपोलो अस्पताल के ICU में भर्ती: कॉमेड‍ियन बेटी मल्लिका...

विनोद दुआ की हालत नाजुक, अपोलो अस्पताल के ICU में भर्ती: कॉमेड‍ियन बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

''उन्हें कल रात अपोलो अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया, जहाँ उनकी बेहतर देखभाल की जा रही है। उनकी हालत बेहद नाजुक और गंभीर बनी हुई हैं। वह अपने पूरे जीवन में एक योद्धा रहे हैं, जो अडिग और अथक रहे हैं।"

वर‍िष्‍ठ पत्रकार विनोद दुआ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उनकी बेटी और कॉमेड‍ियन मल्लिका दुआ ने मंगलवार (30 नवंबर 2021) को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। 67 वर्षीय पत्रकार को सोमवार की रात डाक्टरों की सलाह पर नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ले जाया गया। मल्लिका दुआ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”उन्हें कल रात अपोलो अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया, जहाँ उनकी बेहतर देखभाल की जा रही है। उनकी हालत बेहद नाजुक और गंभीर बनी हुई हैं। वह अपने पूरे जीवन में एक योद्धा रहे हैं, जो अडिग और अथक रहे हैं।” विनोद दुआ को कोविड-19 होने के बाद इस साल के शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

साभार: इंस्टाग्राम

मल्लिका दुआ ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ”माँ ने उन्‍हें कभी नहीं छोड़ा होगा या उन्‍हें खुद को हारते हुए नहीं देखा होगा। वह हमें उनके लिए सबसे अच्छा करने के लिए मार्गदर्शन करती थीं। मेरी बहन और मैं ठीक हूँ। हमें सबसे मजबूत लोगों ने पाला है।” उन्होंने कहा कि वह डॉक्टरों से बात करने के बाद अपने पिता की स्थिति के बारे में नई जानकारी साझा करेंगी।

वहीं बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पत्रकार विनोद दुआ की मौत हो गई है। ‘इंडिया टुडे’ के पत्रकार अशरफ वानी ने एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “ये दिल को तोड़ देने वाला और हैरान करने वाला है। मेरे अच्छे दोस्त और प्रतिष्ठित पत्रकार विनोद दुआ अब नहीं रहे। वह कोविड-19 से रिकवर हो रहे थे और पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था। लेकिन, ये सबके साथ होना है कभी पहले, कभी बाद में। उनकी आत्मा को शांति मिले।” इसी तरह संजुक्ता बासु ने भी दावा किया था कि विनोद दुआ की मौत हो चुकी है। इसके बाद विनोद दुआ की बेटी मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के माध्यम से अपने पिता के जिंदा होने की पुष्टि की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -