Homeव्हाट दी फ*महिलाओं ने एक-दूसरे को काटा, एक के टूटे दाँत: मालकिनों की 'डॉग फाइट' देखते...

महिलाओं ने एक-दूसरे को काटा, एक के टूटे दाँत: मालकिनों की ‘डॉग फाइट’ देखते रहे कुत्ते

पुलिस ने बताया ​कि कुत्तों को सही ट्रेनिंग देने को लेकर दो कुत्तों के मालिक आपस में भिड़ गए। लड़ाई के दौरान जब कुत्ते के मालिक एक-दूसरे को काट रहे थे, तब...

जर्मनी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पूर्वी जर्मन राज्य थुरिंगिया में पालतू कुत्तों को लेकर हुई लड़ाई में कुत्तों के मालकिनों ने एक-दूसरे को ही काट लिया। यह मामला जब थाने पहुँचा, तो पुलिस भी हैरान हो गई।

पुलिस ने बताया ​कि कुत्तों को को ट्रेनिंग देने को लेकर दो कुत्तों के मालिक आपस में भिड़ गए। लड़ाई के दौरान जब कुत्ते के मालिक एक-दूसरे को काट रहे थे, तब उनके पालतू जानवर उन्हें टकटकी लगाकर देख रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, यह झगड़ा तब शुरू हुआ, जब 27 वर्षीय महिला ने एक 51 वर्षीय महिला को अपने कुत्ते को मारते हुए देखा। वह यह देखकर आगबबूला हो गई और उम्रदराज महिला से अपने कुत्ते को मारने की वजह पूछने लगी, जिसको लेकर दोनों आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई।

मारपीट के वक्त वृद्ध महिला जमीन पर गिर गई और दूसरी महिला के काटने के कारण दाँत टूट गए। जर्मन पुलिस ने कहा, “कुत्ते केवल दोनों महिलाओं की लड़ाई देख रहे थे, उन्होंने ना तो उन्हें काटा और ना ही अपने मालिकों को बचाने का प्रयास किया।” बता दें कि दोनों महिलाओं को हाथापाई करने और एक-दूसरे को काटने के आरोप में अदालत में पेश होने को कहा गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -