Homeदेश-समाजबुल्ली बाई में अब उत्तराखंड से एक युवक भी गिरफ्तार, इंजीनियरिंग स्टूडेंट और मास्टरमाइंड...

बुल्ली बाई में अब उत्तराखंड से एक युवक भी गिरफ्तार, इंजीनियरिंग स्टूडेंट और मास्टरमाइंड महिला पहले से ही गिरफ्त में

मुंबई पुलिस ने बताया कि युवती ‘बुल्ली बाई’ से जुड़े तीन अकॉउंट हैंडल कर रही थी, जबकि विशाल कुमार खालसा चरमपंथी के नाम से अकॉउंट चला रहा था।

मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर ‘बुल्ली बाई ऐप’ पर नीलाम किए जाने का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ऐप के हैंडलर्स 21 साल के इंजिनियरिंग स्टूडेंट विशाल झा और 18 वर्षीय श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार (5 जनवरी 2021) को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “बुल्ली बाई ऐप मामले में उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार की गई युवती गरीब परिवार से है। उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसा लगता है कि वह पैसे के लिए इस तरह की गतिविधियों में शामिल हुई।” उन्होंने उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले की निवासी श्वेता सिंह को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता के पिता कि पिछले साल COVID-19 के कारण मृत्यु हो चुकी है, जबकि पहले श्वेता ने अपनी माँ को कैंसर से खो दिया था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसने कॉमर्स में ग्रेजुएशन की है। इसके अलावा उसकी एक छोटी बहन और भाई भी है, जो स्कूल में पढ़ते हैं। श्वेता खुद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

मंगलवार (4 जनवरी 2021) को मुंबई पुलिस ने बताया कि युवती ‘बुल्ली बाई’ से जुड़े तीन अकॉउंट हैंडल कर रही थी, जबकि विशाल कुमार खालसा चरमपंथी के नाम से अकॉउंट चला रहा था। 31 दिसंबर को उसने अपने बाकी अकॉउंट को भी सिख नामों से मिलता-जुलता रख लिया था और फर्जी खालसा अकॉउंट होल्डर्स को दिखाया था।

बता दें कि पिछले साल हुए सुल्ली डील्स ऐप केस के बाद इस वर्ष की शुरुआत में बुल्ली बाई ऐप सामने आया है, जो गिटहब एपीआई पर बनाया गया था। गिटहब ऐप पर बुल्ली बाई (Bulli Bai app on GitHub) नाम से बनाए गए ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को अपलोड कर उनको नीलाम किया जा रहा था। इसका खुलासा होने के बाद इसके ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बायो में लिखा था, “बुल्ली बाई खालसा सिख फोर्स (केएसएफ) के एक समुदाय द्वारा संचालित ओपन-सोर्स ऐप है।” वहीं इसके ट्विटर लोकेशन स्टेटस से पता चला कि यह अकॉउंट यूएस से संचालित किया जा रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -