HomeराजनीतिUP के लिए कॉन्ग्रेस की पहली लिस्ट: 125 उम्मीदवारों में 50 महिला, उन्नाव पीड़िता...

UP के लिए कॉन्ग्रेस की पहली लिस्ट: 125 उम्मीदवारों में 50 महिला, उन्नाव पीड़िता की माँ-सलमान खुर्शीद की बीवी और CAA विरोधी सदफ जाफर का भी नाम

खुर्शीद की पत्नी पर 2010 में यूपी के 17 जिलों में दिव्यांगों को व्हीलचेयर देने के लिए दिए गए 71 लाख रुपए के अनुदान में वित्तीय गड़बड़ी करने के आरोप भी हैं। उनके खिलाफ जुलाई 2021 में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के लिए कॉन्ग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 125 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इसमें प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) ने CAA-NRC का विरोध करने वाली सदफ जाफर और उन्नाव रेप पीड़िता की माँ आशा सिंह समेत 50 महिलाओं को टिकट दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के टिकट वितरण पर कॉन्ग्रेस नेता प्रियंका गाँधी का कहना है कि इस लिस्ट में महिलाओं के साथ ही उन्होंने पत्रकारों और समाजसेवियों को भी टिकट दिया है। प्रियंका गाँधी ने बताया कि जिन 125 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उनमें 40 फीसदी महिलाएँ और 40 प्रतिशत युवाओं को शामिल किया गया है। प्रियंका का कहना है कि वो इस नए पहल के जरिए राज्य में नए तरह की राजनीति की शुरुआत करना चाहती हैं।

कॉन्ग्रेस ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को शाहजहाँपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव रेप पीड़िता की माँ आशा सिंह को उन्नाव से ही चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसको लेकर प्रियंका गाँधी ने कहा कि इनकी बेटी का रेप करने के बाद उसका एक्सीडेंट कराया गया था।

वहीं, कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद (Louise Khurshid) को फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है। उल्लेखनीय है कि खुर्शीद की पत्नी पर 2010 में यूपी के 17 जिलों में दिव्यांगों को व्हीलचेयर देने के लिए दिए गए 71 लाख रुपए के अनुदान में वित्तीय गड़बड़ी करने के आरोप भी हैं। उनके खिलाफ जुलाई 2021 में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

साभार: एआईसीसी

कॉन्ग्रेस ने जिन 125 लोगों की लिस्ट जारी की है, उनमें 15 मुस्लिम हैं। इस लिस्ट से ये समझा जा सकता है कि कॉन्ग्रेस उन लोगों पर फोकस किया है, जो कि किसी न किसी कारण से चर्चा में रहे हैं। बहरहाल, राज्य के 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से मतदान शुरू होंगे, जो कि सात चरणों में संपन्न होंगे। मतगणना 10 मार्च 2022 को होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, केजरीवाल-मान-सिसोदिया के साथ तस्वीरें: कौन है AAP नेता अशोक ओझा, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं को IB के नाम...

अशोक ओझा केवल शहर स्तर का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीधा संपर्क रखने वाला और संगठन में पहचान रखने वाला चेहरा था।

जनगणना में मातृभाषा का एक जवाब तय करता है देश का बजट, शिक्षा नीति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जानिए उर्दू-अरबी से लेकर 19000 भाषाई पहचान...

लोकतंत्र में संख्या बल ही किसी भी भाषाई समूह की माँगों को मजबूती देता है। बहुभाषी भारत में यह जनगणना तय करती है कि आने वाले समय में सरकारी संसाधन और प्रशासनिक विकास किस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
- विज्ञापन -