Friday, May 3, 2024
Homeराजनीतियूपी में भाजपा को 226-246 सीटें, 56% की पसंद हैं CM योगी: ओपिनियन पोल...

यूपी में भाजपा को 226-246 सीटें, 56% की पसंद हैं CM योगी: ओपिनियन पोल में खुलासा – उत्तराखंड में लौटेंगे CM धामी

उत्तर प्रदेश में वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा 39-40% के साथ सबसे आगे है। इसके बाद सपा को 34.5-36%, बसपा को 13.13.5% और कॉन्ग्रेस को 4-6% वोट मिल सकते हैं।

‘जन की बात’ के ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यमंत्री सत्ता में वापस लौटेंगे। वहीं पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी (AAP)’ की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। वहाँ AAP ने फ़िलहाल अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान नहीं किया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लगभग सभी ओपिनियन पोल्स में भाजपा को ही बहुमत मिलती दिखाई दे रही है।

उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर, 2021 से 10 जनवरी, 2022 तक 20,000 लोगों के सैम्पल साइज में ये ओपिनियन पोल किया गया, जिसमें सामने आया कि भाजपा को जहाँ 226-246 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 144-160 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी इस ओपिनियन पोल के हिसाब से जहाँ 8-12 पर सिमट जाएगी, कॉन्ग्रेस का खाता खुल जाए यही बहुत है। अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है।

वहीं वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा 39-40% के साथ सबसे आगे है। इसके बाद सपा को 34.5-36%, बसपा को 13.13.5% और कॉन्ग्रेस को 4-6% वोट मिल सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए 56% लोगों की पसंद योगी आदित्यनाथ हैं। अखिलेश यादव 32% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मायावती को मात्र 9% लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है। 2% ने प्रियंका गाँधी के नाम पर भी हामी भरी। 85% का कहना है कि पीएम मोदी भाजपा के लिए वोट खींचने में कामयाब रहेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के 45% मतदाता मानते हैं कि बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार दोषी है, जबकि 25% ने इसके लिए खालिस्तानी तत्वों और 20% ने पंजाब पुलिस को दोषी ठहराया है। 70% का कहना है कि इससे मतदाताओं पर असर पड़ेगा। 45% ने कहा कि वो योगी सरकार से ब्राह्मण खुश हैं। SC समुदाय के लिए आरक्षित 86 में से 50 सीटों पर भाजपा का दबदबा दिख रहा है।

उत्तराखंड की बात करें तो 5000 के सैम्पल साइज में 21 दिसंबर, 2021 से 9 जनवरी, 2022 तक किए गए सर्वे में जहाँ भाजपा 34-38 सीटें पाकर सरकार बनाती हुई दिख रही है, कॉन्ग्रेस 24-33 सीटों पर रुक जाएगी। AAP को 2-6 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत के मामले में तीनों पार्टियाँ क्रमशः 38%, 36% और 13% रह सकती हैं। 40% ने वर्तमान सरकार को अच्छा बताया है। 40% लोगों के लिए पलायन मुद्दा है जबकि 25% के लिए विकास।

पंजाब की बात करें तो 21 दिसंबर, 2021 से 11 जनवरी, 2022 तक 10,000 के सैम्पल साइज में कराए गए ‘जन की बात’ के ओपिनियन पोल में AAP 58-65 पाती दिख रही है, जबकि कॉन्ग्रेस 32-42 पर ही रुक जाएगी। ‘शिरोमणि अकाली दल (SAD)’ को 15-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा के लिए यहाँ राह मुश्किल है और अधिकतम 2 सीटें मिलने की बात कही गई है। वोट प्रतिशत के मामले में AAP 38-39%, कॉन्ग्रेस 34.5-35% और SAD 19-20% पाती दिख रही है। 70% ने कृषि कानूनों को मुद्दा बताया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

19 साल बाद संजय निरुपम ने की घर वापसी, शिवसेना में CM एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत: ‘खिचड़ी चोर’ के विरोध में छोड़ दी...

संजय निरुपम फिर से शिवसेना में शामिल हो गए हैं। करीब 19 साल बाद घर वापसी करते हुए उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कॉन्ग्रेस’ नाम से हैंडल: कार्रवाई देख बिलबिलाया मोहम्मद जुबैर

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया टीम से जुड़े अरुण रेड्डी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -