Homeराजनीति'हमारा गाँव योगी जी के साथ, यहाँ किसी और पार्टी के उम्मीदवार आकर अपना...

‘हमारा गाँव योगी जी के साथ, यहाँ किसी और पार्टी के उम्मीदवार आकर अपना समय बर्बाद ना करें’: UP के इस गाँव में लगा पोस्टर बना चर्चा का विषय

“हमारा गाँव लाखन योगी आदित्यनाथ जी के साथ है। यहाँ किसी और पार्टी के उम्मीदवार आकर अपना समय बर्बाद ना करें।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियाँ कैंपेनिंग और डिजिटल प्रचार में जुट गई हैं। कई नेता इधर से ऊधर भी जा रहे हैं। इस सबके बीच यूपी के सियासी दंगल में आखिर किस पार्टी के सारे समीकरण फिट बैठेंगे और वो सत्ता के शिखर पर पहुँचेगी, ये बड़ा सवाल है। हालाँकि इस सवाल के जवाब को लेकर अटकलें तो कई तरह की लगाई जा रही है, लेकिन इसका सटीक जवाब मतगणना के बाद ही मिल पाएगा।

लेकिन इन चुनावी कैंपेनिंग के बीच कई ऐसी बातें नजर आ जाती है, जो अनायास ही चर्चा का विषय बन जाता है। इसी में से एक है- प्रदेश के हापुड़ जनपद के लाखन गाँव में लगा यह पोस्टर। यह पोस्टर बीजेपी के समर्थन में है। इस पोस्टर में बीजेपी को छोड़ कर अन्य किसी भी पार्टी के प्रत्याशियों को गाँव में आकर समय बर्बाद न करने की सलाह दी गई, क्योंकि उन्होंने पहले ही योगी आदित्यनाथ को जिताने का मन बना लिया है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक इस पोस्टर में लिखा है, “हमारा गाँव लाखन योगी आदित्यनाथ जी के साथ है। यहाँ किसी और पार्टी के उम्मीदवार आकर अपना समय बर्बाद ना करें।” इस पोस्टर को गाँव के हर रास्ते, हर चौराहे पर लगा दिया गया है। जिससे कि चुनाव प्रचार के लिए आने वाले प्रत्याशी इसे देख लें और गाँव में आकर अपना और उनका, किसी का समय बर्बाद न करें। जानकारी के मुताबिक उनकी इस पोस्टर का फायदा भी होता नजर आ रहा है, क्योंकि ग्रामीणों का कहना है कि इस पोस्टर को लगाने के बाद किसी अन्य पार्टी का प्रत्याशी उनके गाँव में नहीं आया है।

इस पोस्टर को लगाने के पीछे की वजह को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में बेहतर विकास कार्य, स्वास्थ्य सुविधाएँ और गरीबों को राशन देने का काम किया है। इसलिए वो फिर से प्रदेश में योगी सरकार और धौलाना विधानसभा में बीजेपी के विधायक का समर्थन करते हैं। ग्राम प्रधान के साथ सभी लोगों ने मिलकर अपनी सहमति से यह पोस्टर लगाए हैं।

वहीं ग्राम प्रधान नितेन्द्र तोमर का कहना है कि प्रदेश में योगी सरकार होने के बावजूद धौलाना विधानसभा में बीजेपी का विधायक नहीं था। जिसके चलते क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो सका। 5 साल तक बसपा से विधायक रहे असलम चौधरी यहाँ कभी दिखाई नहीं दिए। अब यहाँ की जनता बीजेपी के विधायक को चुनेगी जिससे विकास कार्य तेजी से होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कभी अयोध्या की जमीन, कभी मुहूर्त तो कभी चढ़ावा चोरी… बार-बार राम मंदिर पर बेतुके विवाद खड़े कर रही सपा, क्या सत्ता में लौटने...

राम मंदिर को लेकर सपा के आरोप, जमीन पर किया विवाद, प्राण प्रतिष्ठा से दूरी और अब चढ़ावा 'चोरी' का दावा। क्या है अखिलेश यादव की मंशा?

जंतर-मंतर पर खोजने गई थी ‘GenZ’, मिले त्यागराज स्टेडियम में: छी ससुर! ट्रेंड से बाहर नहीं निकल पाए ‘कॉकरोच’, मायूस रही दिल्ली पुलिस की...

आज की युवा पीढ़ी समझदार है। SM पर भले ही कुछ लोग देश विरोधी या नकारात्मक एजेंडा चलाने की कोशिश करें, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है।
- विज्ञापन -