Homeदेश-समाज'कोई हमार झ*%ट न उखाड़ पाई' : भाजपा नेताओं को माँ-बहन की गाली देने...

‘कोई हमार झ*%ट न उखाड़ पाई’ : भाजपा नेताओं को माँ-बहन की गाली देने वाला सपाई पहुँचा जेल, वायरल वीडियो के बाद UP पुलिस की कार्रवाई

सामने आई वीडियो में जय प्रकाश को माँ-बहन की गंदी गालियाँ देते सुना जा सकता है। वीडियो में वह शलभ मणि के अलावा पीएम मोदी का नाम लेकर भी उल-जुलूल बातें कहता है। आखिर में उसे कहते सुना जा सकता है- "कोई हमार झ*%ट न उखाड़ पाई।"

उत्तर प्रदेश के देवरिया में समाजवादी पार्टी से जुड़े जय प्रकाश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सपाई जय प्रकाश पर आरोप है कि उसने भाजपा कार्यकर्ता के घर के पास जाकर गाली-गलौच की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को भी भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं।

सामने आई वीडियो में जय प्रकाश को माँ-बहन की गंदी गालियाँ देते सुना जा सकता है। वीडियो में वह शलभ मणि के अलावा पीएम मोदी का नाम लेकर भी उल-जुलूल बातें कहता है। आखिर में उसे कहते सुना जा सकता है- “कोई हमार झ*%ट न उखाड़ पाई।”

ये वीडियो सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत उमराव ने शेयर की थी। अपने ट्वीट में उन्होंने यूपी पुलिस, यूपी डीजीपी को टैग करते हुए लिखा था, ” देवरिया में हार सुनिश्चित होने के बाद सपाइयों की बौखलाहट बढ़ गई है और सपाई जय प्रकाश यादव भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में जाकर योगी जी के सूचना सलाहकार व प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को माँ-बहन की गाली दे रहा है।”

अपने ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट वकील ने शिकायत की थी कि देवरिया पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रशांत उमराव के ट्वीट के बाद देवरिया पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि कार्रवाई करने का आश्वसान देवरिया पुलिस ने कल दिया था और आज खबर आई है कि पुलिस ने पूरे प्रकरण में जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने की है।

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, “चुनाव को लेकर भाजपा देवरिया के कार्यकर्ता साथी मिट्ठू राय के चरियांव ख़ास स्थित घर पर चढ़ गाली-गलौज करने वाला समाजवादी पार्टी का नेता जय प्रकाश यादव गिरफ्तार कर लिया गया है, बेहद अनुशासित कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जय देवरिया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -