Homeदेश-समाजकेरल: पादरी जॉर्ज 6 महीने से कर रहा था हॉस्टल में रह रहे बच्चों...

केरल: पादरी जॉर्ज 6 महीने से कर रहा था हॉस्टल में रह रहे बच्चों का यौन शोषण, गिरफ़्तार

40 वर्षीय पादरी पर आरोप है कि वह दिसंबर 2018 से ही लड़कों का यौन शोषण कर रहा था। पादरी जॉर्ज को 14 दिनों के लिए रिमांड पर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

केरल में एक ईसाई पादरी द्वारा बच्चों का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पादरी पर आरोप है कि वह 6 महीने तक लड़कों का यौन शोषण करता रहा। पादरी एक बॉयज होम हॉस्टल का डायरेक्टर है, जो ग़रीब परिवार के बच्चों को शिक्षा और रहने की व्यवस्था प्रदान करता है। पादरी जॉर्ज उर्फ़ जेरी के ख़िलाफ़ बच्चों के माता-पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। ये वो बच्चे थे, जो पादरी से तंग आकर हॉस्टल से निकल कर भाग गए थे।

ये घटना पेरम्बदम की है, जहाँ शनिवार (जुलाई 6, 2019) की रात उक्त पादरी ने एक बार फिर से बच्चों का यौन शोषण करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। आज रविवार को आरोपित पादरी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। डरे-सहमे 7 बच्चे जब रात को भाग रहे थे, तब उन्हें सड़क पर एक व्यक्ति मिला। बच्चों से उस व्यक्ति की मदद से अपने घर पर कॉल किया और फिर सारी बातों की जानकारी दी।

पादरी के ख़िलाफ़ नाबालिगों का यौन शोषण और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 40 वर्षीय पादरी पर आरोप है कि वह दिसंबर 2018 से ही लड़कों का यौन शोषण कर रहा था। पादरी जॉर्ज को 14 दिनों के लिए रिमांड पर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP का मंच बना ‘मोदी विरोधी बैटलग्राउंड’… जानें- वामपंथी और विपक्षी दल कैसे कर रहे छात्रों का आंदोलन का इस्तेमाल, विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी...

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन भटकाकर विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा है। विदेशी फंडिंग और हिंसा के बीच पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया।

मैदान में CM योगी, बूथ तक सक्रिय संगठन और भ्रम में विपक्ष… UP में BJP ऐसे कर रही 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने...

UP में 2027 चुनाव के लिए BJP संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, कमजोर सीटों पर फोकस और विकास कार्यों के दम पर चुनावी तैयारी में जुट गई है।
- विज्ञापन -