Homeदेश-समाजमहाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ने से उबला क्षत्रिय समाज, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

महाराणा प्रताप की प्रतिमा तोड़ने से उबला क्षत्रिय समाज, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक युवक चिल्लाते हुए लाठी लेकर प्रतिमा पर चढ़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसने प्रतिमा का भाला तोड़ दिया।

राजस्थान के बांसवाड़ा में महाराणा प्रताप सर्कल स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति तोड़े जाने पर क्षत्रिय समाज ने गहरी नाराजगी जताई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (जुलाई 5, 2019) दोपहर एक युवक चिल्लाते हुए लाठी लेकर प्रतिमा पर चढ़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता युवक ने प्रतिमा का भाला तोड़ दिया। उसकी इस हरकत ने लोगों को चौंका दिया।

इसके बाद कुछ लोग प्रतिमा की तरफ दौड़े और युवक को नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। लेकिन, युवक उन्हें लाठी दिखाकर डराने लगा। इससे पहले कि युवक और उत्पात मचाता बड़ी मुश्किल से कुछ लोगों ने उसे नीचे उतारा और थाने ले गए।

जैसे ही घटना का वीडियो वायरल हुआ, क्षत्रिय समाज के लोग भड़क उठे। राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। करणी सेना ने कहा है कि इस घटना से क्षत्रिय समाज आहत है। ऐसा लगता है कि युवक को मोहरा बनाकर साजिशन महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ तोडफोड़ की गई है। उन्होंने एसपी तेजस्विनी गौतम से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की गई है।

करणी सेना ने नई प्रतिमा स्थापित करवाने की भी माँग की है। 7 दिनों में नई प्रतिमा स्थापित नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान क्षत्रिय समाज के जगमाल सिंह, राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह आनंदपुरी और अन्य लोग भी थे। आरोपित के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की मानसिक हालत ठीक नहीं लगती। इसलिए, उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित ने पहले सागर और फिर बाद में गंगासागर का निवासी होने का दावा किया। राजेंद्र सिंह आनंदपुरी ने इस घटना के पीछे किसी  साजिश की आशंका जताते हुए प्रशासन से मामले की गहराई से जाँच करने का आग्रह किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -