Homeदेश-समाज98 ईसाई आदिवासियों ने पुनः अपनाया हिंदू धर्म, 9 साल पहले प्रलोभन से कराया...

98 ईसाई आदिवासियों ने पुनः अपनाया हिंदू धर्म, 9 साल पहले प्रलोभन से कराया गया था धर्मान्तरण

'हम बहुत गरीब लोग हैं। ईसाइयों ने हमें बहकाकर हमारा धर्म परिवर्तन कराया। वे हमारे साथ ख़राब व्यवहार करते थे। इसलिए हमने तंग आकर अपनी इच्छा से फिर से हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया।'

त्रिपुरा में 23 आदिवासी परिवारों के 98 ईसाइयों ने फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। उनकी घर-वापसी हिन्दू जागरण मंच ने कराई है। बता दें कि इससे पहले क्रिसमस के मौक़े पर मैनपुरी में बजरंग दल ने 20 ईसाईयों की हिन्दू धर्म में वापसी कराई थी।

त्रिपुरा में चाय बागान में काम करने वाले ये मज़दूर पूर्व में हिंदू थे। 9 साल पहले प्रलोभन देकर उन्हें ईसाई बनाया गया था। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू जागरण मंच की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष उत्तम डे ने बताया कि इन लोगों ने 2010 में ईसाई धर्म को अपना लिया था।उनाकोटी जिले के सोनामुखी चाय बागान में ये सभी काम करते थे। इनमें अधिकतर लोग बिहार और झारखंड के हैं। चाय बागान के बंद होने के बाद तंगहाली में इन्हें लालच देकर ईसाई बना दिया गया था। इन मज़दूरों में से अधिकतर लोग उरांव और मुंडा समुदाय के हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अगरतला से 180 किलोमीटर दूर कालियाशहर जिले में रविवार को संपन्न घर-वापसी कार्यक्रम से विश्व हिंदू परिषद भी जुड़ी हुई थी।

हिन्दू से ईसाई और फिर हिन्दू बनने वाले एक शख्स बिरसा मुंडा ने बताया कि उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया गया था। उसने कहा, ‘हम बहुत गरीब लोग हैं। ईसाइयों ने हमें बहकाकर हमारा धर्म परिवर्तन कराया। वे हमारे साथ ख़राब व्यवहार करते थे। इसलिए हमने तंग आकर अपनी इच्छा से फिर से हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया।’

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -