Monday, May 6, 2024
Homeदेश-समाजहिन्दू लड़की का अपहरण कर धर्मान्तरण का दबाव, अनवर और सरवर गिरफ्तार: लालू के...

हिन्दू लड़की का अपहरण कर धर्मान्तरण का दबाव, अनवर और सरवर गिरफ्तार: लालू के दोनों बेटों के अलावा बेटी पर भी UP पुलिस की नजर

हिंदू लड़की को बाजार जाते समय अनवर और सरवर नाम के 2 भाइयों ने अपहरण कर लिया था। उसे जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन के लिए धमका रहे थे। यूपी पुलिस इस मामले में इन दोनों के अब्बा लालू और इनकी बहन पर भी नजर रखे हुए है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक हिंदू लड़की के अपहरण और धर्मान्तरण के दबाव के आरोप में पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जाफरगंज के DSP ने इस बावत हुई कार्रवाई की जानकारी गुरुवार (21 अप्रैल 2022) को दी।

पीड़िता ने खुद पर जबरन निकाह के दबाव का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार ने अनवर और सरवर नाम के 2 भाइयों के साथ उनके अब्बा और बहन पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।

DSP जाफरगंज ने 23 अप्रैल 2022 (शनिवार) को बताया, “थाना गाज़ीपुर पर एक लड़की को जबरन अगवा करने का केस दर्ज किया गया है। उसके धर्मान्तरण का भी प्रयास किया गया था। FIR दर्ज कर के 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

इस से पहले पीड़िता ने ऑपइंडिया से बात करते हुए अपने अपहरण और जबरन धर्मपरिवर्तन के दबाव की शिकायत पुलिस में देने तक की पूरी घटना बताई थी। पीड़िता ने पुलिस पर भी उनकी शिकायत पर ध्यान न देने की बात कही थी। उन्होंने स्थानीय चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाया था कि आरोपितों को खोजने के लिए पीड़िता को ही कहा जा रहा है।

ऑपइंडिया ने इस घटना की जानकारी SHO गाजीपुर से ली। उन्होंने बताया, “घटना केस क्राइम नंबर 78/2022 की है। इसमें धारा 504, 506, 354, 366 IPC के तहत सरवर और अनवर को गिरफ्तार किया गया है। यही दोनों मुख्य आरोपित थे। इस केस में अभी आरोपितों के अब्बा लालू और एक महिला की भूमिका की जाँच की जा रही है।”

गौरतलब है कि गाजीपुर थानाक्षेत्र की पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बाजार जाते समय अनवर और सरवर नाम के 2 भाइयों ने उनका अपहरण कर लिया था। बाद में वो कुछ दूरी पर ले जाकर उसे जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन के लिए धमका रहे थे। उनके पीछे उनके अब्बा और उनकी बहन भी थीं। लड़की के परिजनों को देख कर आरोपित लड़की को छोड़ कर भाग निकले थे। इस मामले में पुलिसिया लापरवाही के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद ने भी विरोध दर्ज करवाया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

माँ के सामने सेक्स टॉय की बातें सही, माँ के साथ TV पर खुद का रोस्ट देखना दुखद: इतना दोगलापन कहाँ से लाते हैं...

एक छोटे से कलाकार केतन सिंह ने करण जौहर की मिमिक्री कर दी तो उन्हें बुरा लग गया। कॉमेडियन को माफ़ी माँगनी पड़ी। क्या करण जौहर AIB का वो शो भूल गए, जब उनकी माँ के सामने ही Dildo, Fuck, Asshole, Slutty और Cock जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था?

राज्य अमीर पर यहाँ के लोग गरीब क्यों: ओडिशा की जनता से PM मोदी का सीधा सवाल, कहा- पहले कॉन्ग्रेस ने लूटा, अब बीजद...

बेहरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा को पहले कॉन्ग्रेस ने लूटा और अब BJD पिछले 25 सालों से लूट रही है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -