Homeदेश-समाजकेरल CPM प्रमुख के बेटे ने बलात्कार के मामले में DNA के लिए ब्लड...

केरल CPM प्रमुख के बेटे ने बलात्कार के मामले में DNA के लिए ब्लड सैंपल देने से किया इनकार

बिनॉय कोडियरी के ख़िलाफ़ एक 33 वर्षीय महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। अपनी शिक़ायत में महिला ने बिनॉय पर आरोप लगाया कि उसने उसे शादी का झाँसा देकर उसके साथ एक दशक से अधिक समय तक बलात्कार किया।

केरल CPM प्रमुख कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनॉय कोडियरी ने DNA टेस्ट के लिए अपना ब्लड सैंपल देने से इनकार कर दिया। बिनॉय ने यह तर्क़ दिया कि वो बीमार है इसलिए ब्लड सैंपल नहीं दे सकता।

पिछले बुधवार को बिनॉय को डिंडोशी सेशन कोर्ट से अग्रिम ज़मानत मिल गई थी। हालाँकि, अदालत ने उसे DNA टेस्ट कराने का आदेश दिया है क्योंकि DNA टेस्ट ही एकमात्र ऐसा सबूत रहेगा, जिससे इस मामले पर फ़ैसला लिया जाएगा।

ख़बर के अनुसार, बिनॉय आज ओशिवारा स्टेशन पहुँचा और जाँच अधिकारी ने उससे इस मामले पर 30 मिनट तक पूछताछ की। उसने अधिकारी को बताया कि वो बीमार था इसलिए अपना ब्लड सैंपल नहीं दे सका। अपनी बात को सच साबित करने के लिए उसने एक मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिखाया। साथ ही उसने आश्वासन दिया कि वो इस मामले में अपना पूरा सहयोग देगा।

अब बिनॉय को अगले सोमवार को अपना ब्लड सैंपल देना होगा।

दरअसल, बिनॉय कोडियरी के ख़िलाफ़ एक 33 वर्षीय महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। मुंबई पुलिस ने बिनॉय के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया। अपनी शिक़ायत में महिला ने बिनॉय पर आरोप लगाया कि उसने उसे शादी का झाँसा देकर उसके साथ एक दशक से अधिक समय तक बलात्कार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बिनॉय ने उसे नहीं बताया था कि वो पहले से शादीशुदा है। इसके अलावा महिला ने यह दावा भी किया था कि उसका और बिनॉय का एक आठ साल का बेटा भी है।

शिक़ायत दर्ज होने के बाद से ही बिनॉय फ़रार था। पुलिस ने उसके लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया। बिनॉय की स्थिति पर केरल के एक पत्रकार ओ अब्दुल्ला ने उसे इस केस से निपटने के लिए इस्लाम क़बूल करने का सुझाव दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -