Friday, May 3, 2024
Homeराजनीतिकॉन्ग्रेसी महिला नेता को पार्टी से नोटिस... क्योंकि महिला अधिकारों और परिवारवाद पर बात...

कॉन्ग्रेसी महिला नेता को पार्टी से नोटिस… क्योंकि महिला अधिकारों और परिवारवाद पर बात की: हिरोइन से पार्क में की थी लप्पड़-थप्पड़

"कॉन्ग्रेस में महिलाओं के आगे बढ़ने के विकल्प पुरुषों जैसे क्यों नहीं हैं? कॉन्ग्रेस में जो टिकट महिलाओं को मिलते हैं वो या तो किसी नेता की पत्नी के होते हैं या उनकी बहन, बेटी अथवा विधवा को। ऐसा इसलिए क्योंकि वो परिवार से आते हैं।"

कर्नाटक कॉन्ग्रेस की महासचिव डॉ कविता रेड्डी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर दिए बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। अब पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी हुआ है। इस शो-कॉज नोटिस में उन पर पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाते हुए 7 दिनों के अंदर जवाब माँगा गया है। यह नोटिस चेयरमैन के रहमान खान द्वारा 25 मई 2022 (बुधवार) को जारी हुई है।

25 मई 2022 को कविता रेड्डी ने वीडियो जारी कर के कहा था:

“राजनीति में लैंगिक समानता लाए बिना सामाजिक समानता नहीं आ सकती। कॉन्ग्रेस में महिलाओं के आगे बढ़ने के विकल्प पुरुषों जैसे क्यों नहीं हैं? कॉन्ग्रेस से सांसद या विधायक का टिकट पाने वाले सभी कैंडिडेट नहीं जीत पाएँगे। फिर सवाल सिर्फ महिलाओं से ही क्यों? कॉन्ग्रेस पार्टी आबादी में 50% की भागीदारी रखने वाली महिलाओं को अनदेखा क्यों कर रही है? कॉन्ग्रेस में जो टिकट महिलाओं को मिलते हैं वो या तो किसी नेता की पत्नी के होते हैं या उनकी बहन, बेटी अथवा विधवा को। ऐसा इसलिए क्योंकि वो परिवार से आते हैं।”

अपने इस बयान के बाद कविता ने खुद को नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने इस नोटिस का जवाब उसी अंदाज़ में देने की घोषणा करते हुए खुद को सच्ची ‘कॉन्ग्रेसी महिला’ बताया है।

चर्चित/विवादित रही हैं डॉ कविता रेड्डी

कॉन्ग्रेस नेत्री डॉ कविता रेड्डी का राजनैतिक करियर काफी विवादित रहा है। साल 2020 में उन पर वामपंथियों के साथ मिल कर कन्नड़ पत्रकार महेश हेगड़े के साथ मेंगलुरु एयरपोर्ट पर बदतमीजी का आरोप लगा था। यह हरकत उन्होंने उन्होंने वामपंथी एक्टिविस्ट अमूल्या लियोना के साथ मिल कर की थी। इस दौरान दोनों ने राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ गाकर महेश हेगड़े से देशभक्ति साबित करने को कहा था।

इसके अलावा 4 सितंबर 2020 को डॉ कविता रेड्डी का कन्नड़ अभिनेत्री संयुक्त हेगड़े पर हमले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके चलते उन पर 323, 504B और 506 के तहत FIR दर्ज हुई थी। इस दौरान पुलिस पर भी पीड़ित अभिनेत्री के बजाय आरोपित कविता का साथ देने का आरोप लगा था। अभिनेत्री संयुक्त ने तब वीडियो बनाते हुए कविता रेड्डी पर खुद को ड्रग स्कैंडल मामले में फँसाने की भी धमकी देने का आरोप लगाया था। हालाँकि बाद में कविता रेड्डी ने अपनी इस हरकत के लिए माफ़ी माँग ली थी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तन पर भगवा, हाथों में रुद्राक्ष, हजारों की भीड़ में खड़ा एक साधु… EVM कैसे होता है हैक, PM मोदी ने बंगाल में फिर...

पीएम मोदी ने पूछा कि 'आप मेरे लिए प्रसाद लेकर आए हैं', इसके जवाब में साधु ने हाथ उठाकर अभिवादन किया।

दरबारियों सोनिया जी के बेटे पर कुछ तो रहम करो, थू-थू करवाकर बता रहे हो ‘मास्टरस्ट्रोक’: रायबरेली की जीत से भी नहीं धुलेगा ये...

राहुल गाँधी रायबरेली जीतने में कामयाब भी रहते हैं पर इससे वह दाग नहीं धुलेगा कि उनमें अमेठी के मैदान में अब स्मृति ईरानी का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -