Homeदेश-समाजकानपुर के बाद अब आगरा में भड़की हिंसा, बाइक टकराने के बाद पत्थरबाजी और...

कानपुर के बाद अब आगरा में भड़की हिंसा, बाइक टकराने के बाद पत्थरबाजी और मारपीट: पुलिस तैनात, 4 गिरफ्तार

रविवार (5 जून, 2022) को ये घटना ताजगंज के बसई खुर्द गाँव में हुई। दो युवक बाइक टकराने के कारण आपस में उलझ पड़े। इसके बाद दोनों युवकों के परिजन वहाँ पर आ पहुँचे और उनमें मारपीट होने लगी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दंगे की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि आगरा में हिंसा भड़क गई। बाइक टक्कर के बाद हिन्दू और मुस्लिम समुदाय आपस में भिड़ गए। जहाँ कानपुर में दंगाइयों की धर-पकड़ जारी है, वहीं आगरा में दो लोगों के बाइक के बीच टक्कर हो जाने के बाद दोनों के परिजन और मोहल्ले के लोग आपस में भिड़ गए। फिर हिंसा और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालाँकि, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थिति को सँभाला।

रविवार (5 जून, 2022) को ये घटना ताजगंज के बसई खुर्द गाँव में हुई। दो युवक बाइक टकराने के कारण आपस में उलझ पड़े। इसके बाद दोनों युवकों के परिजन वहाँ पर आ पहुँचे और उनमें मारपीट होने लगी। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। दो समुदायों के बीच टकराव की बात फैलते ही एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुँचे। समय रहते कानून-व्यवस्था को नियंत्रित किया गया और अफवाहों को फैलने से रोका गया।

ये घटना शाम के साढ़े 7 बजे के आसपास हुई। असल में बसई खुर्द गाँव में सड़क निर्माण का कारण चल रहा है, जिस कारण रास्ते की खुदाई हुई है। वहाँ इंटरलॉकिंग तार बिछाने का काम भी चल रहा है। सादिक नाम के व्यक्ति की बाइक राधे श्याम नामक युवक की बाइक से टकरा गई, जिसके बाद हिंसा हुई। इस घटना में 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी मुस्तैद की गई है।

उधर कानपुर में हुई हिंसा के मामले में SIT ने जाँच शुरू कर दी है। DCP की अध्यक्षता वाली SIT ने घटनास्थल का दौरा कर सारी जानकारी ली। तलाक महल रोड की तरफ से भीड़ आई थी। वहाँ स्थित एक दुकान के बाहर CCTV कैमरा लगा था, लेकिन दुकानदार ने बताया कि वो बंद था। इसके बाद अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए उसे तलब किया। यतीमखाना के निरीक्षण के बाद टीम ने चंदेश्वर हाता में लोगों से मुलाकात की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -