Homeराजनीतिअजमेर में चल रहा 'धर्मांतरण का कारखाना': बीजेपी MLA का दावा

अजमेर में चल रहा ‘धर्मांतरण का कारखाना’: बीजेपी MLA का दावा

"किशनगढ़ में प्रार्थना के बहाने 12-15 साल की उम्र के बच्चों और कुछ महिलाओं को इकट्ठा तीन ईसाई महिलाएँ धर्म परिवर्तन की बात करती हैं। घरों से हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें हटा कर ईसा मसीह की पूजा करने को कहा गया।"

राजस्थान के अजमेर में पिछले कुछ समय से “धर्मांतरण का कारखाना” चल रहा है। यह दावा राज्य के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने किया है। उन्होंने कहा है,”कुछ समय से अजमेर में धर्मांतरण का कारखाना चल रहा है। पहले यह कोटा में था। अब अजमेर में भी पैर पसार चुका है।”

उन्होंने कहा कि हाल ही में किशनगढ़ की घटना सामने आई है। वहॉं एक गरीब परिवार रहता है। कुछ समय से वहॉं तीन ईसाई महिलाएँ प्रार्थना के बहाने जा रही हैं। 12-15 साल की उम्र के बच्चों और कुछ महिलाओं को इकट्ठा कर वे धर्म परिवर्तन की बात करती हैं।

देवनानी ने दावा किया कि लोगों से अपने घरों से हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें हटा कर ईसा मसीह की पूजा करने को कहा गया। उन्होंने कहा, “कई परिवार गरीब हैं। पैसे का लालच देकर धर्मांतरण निंदनीय है। इस मुद्दे को लेकर किशनगढ़ में तनाव है।”

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के नाम पर यह सब हो रहा है। पैसे का लालच देकर धर्मांतरण की
ईसाई मिशनरियों की कोशिश को हिन्दू संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे।” राज्य सरकार से इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की माँग करते हुए भाजपा विधायक ने कहा, “हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। उन्हें पैसा कहाँ से मिलता है? हम इसका स्रोत जानना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा यदि पैसे देकर या दबाव डालकर धर्मांतरण का प्रयास होगा तो समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और किसी और को भी इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -