Homeदेश-समाजरुबीना का अनोखा निकाह... बुलडोजर पर पहुँचा दूल्हा, लगाए गए 'बुलडोजर बाबा की जय'...

रुबीना का अनोखा निकाह… बुलडोजर पर पहुँचा दूल्हा, लगाए गए ‘बुलडोजर बाबा की जय’ के नारे: बहराइच की घटना

निकाह के लिए शनिवार (18 जून, 2022) को निकाह के लिए बारात निकली तो आधा दर्जन बुलडोजर बारात में ले जाए गए। वहाँ पहुँचने के बाद बुलडोजर पर सवार दूल्हे को चारों तरफ घुमाया गया, जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।

विवाह या निकाह जैसे किसी भी समारोह में अक्सर बारात को आपने घोड़ा, हाथी या फिर कार से देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के बहराइच में ऐसा निकाह हुआ, जहाँ अपने में शख्स बुलडोजर लेकर पहुँच गया। बुलडोजर पर आई इस बारात के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। इस मौके पर बुलडोजर बाबा (सीएम योगी को बुलडोजर बाबा कहा जाता है) के नाम के जयकारे भी लगाए गए।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराधियों पर बुलजोर कार्रवाई के कारण बुलडोजर काफी मशहूर हो गया है। इसकी चर्चाएँ काफी अधिक होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अनोखे निकाह की ये घटना बहराइच जिले की है। जिले के रिसिया ब्लॉक के रहने वाले सलीम की बेटी रूबीना का निकाह श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के आला गाँव के मोहन के बेटे बादशाह के साथ तय हुई थी।

निकाह के लिए शनिवार (18 जून, 2022) को निकाह के लिए बारात निकली तो आधा दर्जन बुलडोजर बारात में ले जाए गए। वहाँ पहुँचने के बाद बुलडोजर पर सवार दूल्हे को चारों तरफ घुमाया गया, जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इस मौके पर जहूर खाँ, छोट्टन, रमजान, शंकरपुर समेत कई लोग बुलडोजर पर सवार दिखे। इन लोगों ने ‘बुलडोजर बाबा की जय’ के नारे भी लगाए। बारातियों का कहना था कि कार तो सभी की शादियों में होती हैं। इस कारण से हमने सोचा कुछ नया करते हैं। बारातियों के मुताबिक, उन्होने इस नए प्रयोग को किया और ये काफी पसंद भी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों के खिलाफ लगातार बुलडोजर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में बुलडोजर काफी हिट हो गया है। हाल ही में जुमे की नमाज के बाद दंगा करने वालों के अवैध ठिकानों पर सरकार ने बुलडोजर चलाया था। मीडिया और सोशल मीडिया हर जगह उत्तर प्रदेश सरकार के बुलडोजर की चर्चाएँ हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘SIR’ पर प्रकाश राज का फर्जीवाड़ा एक्सपोज: कर्नाटक में अपना वोट कटने का फैला रहे थे भ्रम, चुनाव आयोग ने पोल खोली; पढ़ें सच्चाई

EC ने प्रकाश राज का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। पंजीकृत पते पर न रहने के कारण वहाँ केवल 'Shifted' स्टेटस लिखा गया है।

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।
- विज्ञापन -