Homeदेश-समाजराजस्थान में धारा 144, उदयपुर में कर्फ्यू-इंटरनेट बंद: रिपोर्ट में दावा- कन्हैया लाल का...

राजस्थान में धारा 144, उदयपुर में कर्फ्यू-इंटरनेट बंद: रिपोर्ट में दावा- कन्हैया लाल का अंतिम संस्कार घर के पास कराने पर तुली पुलिस

कन्हैयालाल को नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट को लेकर लगातार धमकियाँ मिल रही थी। उन्होंने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा माँगी थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

पूरे राजस्थान में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है। उदयपुर में इंटरनेट बंद है। कर्फ्यू लगाया गया है। कन्हैया लाल का गला काटने की घटना के बाद ये कदम उठाए गए हैं।

इस घटना के बाद से शहर में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पत्थरबाजी की भी खबर है। हालाँकि पुलिस हालात नियंत्रण में होने का दावा कर रही है। उदयपुर के डिविजनल कमिश्नर राजेंद्र भट्ट ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार कन्हैया लाल के शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन इसके लिए परिजनों और पुलिस के बीच विवाद है। पुलिस घर के पास ही उनका अंतिम संस्कार करवाना चाहती है। लेकिन परिवार अशोक नगर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार चाहता है। इसकी वजह से शव अभी भी परिजनो को सौंप नहीं गया है।

गौरतलब है कि कन्हैयालाल की टेलर शॉप थी। मंगलवार को वह दुकान में काम कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर आए दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दुकान में घुसे और अचानक हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट को लेकर उन्हें लगातार धमकियाँ मिल रही थी। उन्होंने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा माँगी थी जिसे पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

मामले में पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपितों को राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया है। एक का नाम मोहम्मद रियाज और दूसरे का नाम गौस मोहम्मद बताया जा रहा है। हत्यारों ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। रियाज उदयपुर के खाजिपिर में रहकर मस्जिद में खिदमत का काम करता था। वही गौस वेल्डिंग और प्रॉपर्टी का काम करता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -