Homeदेश-समाज'सत्येंद्र जैन को मंत्री पद के लिए अयोग्य नहीं ठहरा सकते': दिल्ली HC ने...

‘सत्येंद्र जैन को मंत्री पद के लिए अयोग्य नहीं ठहरा सकते’: दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, मनी लॉन्ड्रिंग में कार्रवाई का सामना कर रहे हैं AAP नेता

“एक रिट याचिका में कही बातों के आधार पर जैन को ‘मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति’ घोषित नहीं किया जा सकता है और न ही उन्हें मंत्रिमंडल तथा विधानसभा से अयोग्य ठहराया जा सकता है।”

दिल्ली हाई कोर्ट ने AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को मंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा की एक रिट याचिका में कही बातों के आधार पर जैन को ‘मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति’ घोषित नहीं किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन के खिलाफ दायर एक याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। याचिककर्ता की अपील थी कि जैन ने अपनी याददाश्त खो दी है, इसी के आधार पर उन्हें ‘मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति’ घोषित कर दिया जाना चाहिए।

आपको बताते चलें कि दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा, “एक रिट याचिका में कही बातों के आधार पर जैन को ‘मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति’ घोषित नहीं किया जा सकता है और न ही उन्हें मंत्रिमंडल तथा विधानसभा से अयोग्य ठहराया जा सकता है।”

कोर्ट ने कहा, “AAP विधायक विभिन्न अपराधों के लिए मुकदमे का सामना कर रहे हैं और कानून के अनुसार उचित कदम उठाने की जिम्मेदारी अदालत की है।” वहीं कोर्ट ने यह भी माना कि यह सच है कि प्रतिवादी नंबर 5 (सत्येंद्र जैन) भारतीय दंड संहिता (IPC) और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के साथ ही धन शोधन रोकथाम कानून के तहत विभिन्न अपराधों के लिए मुकदमों का सामना कर रहा है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा, “तथ्य यही है कि दंड प्रक्रिया संहिता-1973 अपने आप में एक पूर्ण संहिता है, जो पूछताछ, जाँच और मुकदमे के संबंध में एक व्यवस्था उपलब्ध कराती है।” कोर्ट ने यह भी कहा, “दंड प्रक्रिया संहिता में कानून के अनुसार उचित कदम उठाने की जिम्मेदारी अभियोजन/अदालत की है।”

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वो सत्येंद्र जैन को को मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति घोषित नहीं कर सकती और न ही उन्हें विधानसभा या दिल्ली सरकार में मंत्री पद से अयोग्य ठहरा सकती है। इसके परिणामस्वरूप रिट याचिका खारिज की जाती है।

आप सरकार के नेता मनीष सिसोदिया को CBI ने दिया लुक आउट नोटिस

गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार में केवल सत्येंद्र कुमार जैन ही नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शराब घोटाले के मामले में फँसते जा रहे हैं। इस केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है और इस लिस्ट में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy CM Manish Sisodia) का नाम भी शामिल किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -