Homeदेश-समाजराजस्थान में तोड़ी गई मंदिर के पास बनी दीवार; विरोध करने वाले हिंदू हिरासत...

राजस्थान में तोड़ी गई मंदिर के पास बनी दीवार; विरोध करने वाले हिंदू हिरासत में, पुलिस ने नकारा: मीडिया रिपोर्ट

छगन पुरोहित ने बताया कि मंदिर के पास दुकानें बनाने के चलते कुछ लोगों ने बाउंड्री को आगे बढ़ा दिया था, जिसे लोकल प्रशासन द्वारा हटवाया गया। अभी माहौल शांत हैं। पुलिस ने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है।

राजस्थान के राजसमंद के रेलमगरा थाना इलाके में प्रशासन द्वारा एक मंदिर के नजदीक बनी दीवार गिराने की खबर सामने आई है। जी न्यूज पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के कारण देर रात तक हिंदू संगठन के लोग वहाँ जमा रहे और दीवार तोड़े जाने का विरोध किया। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की बात भी सामने आई, लेकिन पुलिस से पूछे जाने पर उन्होंने इससे मना कर दिया।

पूरी घटना एसके माइन्स के पास दरीबा पुलिस थाने की है। वहाँ मंदिर के नजदीक एक दीवार बनी हुई थी। प्रशासन ने इस दीवार को गिराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी वहाँ मौजूद रहे। स्थानीयों ने बताया कि हिंदू प्रदर्शनकारियों द्वारा जैसे ही घटना के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ उसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ किया और काफी विरोध के बाद उन्हें छोड़ा।

हालाँकि, रिपोर्ट में नाथद्वारा डिप्टी छगन पुरोहित का भी बयान है। जो बताते हैं कि पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया।

प्रशासन की कार्रवाई पर छगन पुरोहित ने कहा कि मंदिर के पास दुकानें बनाने के चलते कुछ लोगों ने बाउंड्री को आगे बढ़ा दिया था, जिसे लोकल प्रशासन द्वारा हटवाया गया। अभी माहौल शांत हैं। पुलिस ने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। सुरक्षा लिहाज से सिर्फ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -