Wednesday, May 8, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअमेरिका की सड़कों पर फिर गोलीबारी, इस बार जनजातीय क्षेत्र को बनाया निशाना: 2...

अमेरिका की सड़कों पर फिर गोलीबारी, इस बार जनजातीय क्षेत्र को बनाया निशाना: 2 की मौत, 1 पुलिसकर्मी घायल, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

कोल्विल की कन्फेडरेटेड ट्राइब्स में एक दर्जन मूल अमेरिकी जनजातियों के लगभग 9,400 वंशज हैं। रिजर्वेशन लगभग 2,200 वर्ग मील (लगभग 5,700 वर्ग किलोमीटर) तक रूजवेल्ट झील के पश्चिम से कोलंबिया नदी पर बने ग्रांड कौली बाँध के पीछे तक फैला है।

अमेरिका में एक बार फिर हुई गोलीबारी (Firing in America) में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। घटना एक जनजातीय क्षेत्र में हुई है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा है कि गोलीबारी में यही तीनों लोग शामिल थे।

घटना अमेरिका के वॉशिंगटन (Washington) के उत्तर-पूर्व में स्थित हडसन नदी के किनारे बसे कोल्विन ट्राइब्स रिजर्वेशन (The Colville Tribal Reservation) में हुई है। हिरासत में लिए दोनों संदिग्धों की पहचान करी पिंकहम और ज़ाचरी होल्टी के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे संदिग्ध की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

कोल्विल ट्राइबल पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि उसने सिएटल से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व केलर में एक छोटे से समुदाय केलर में गुरुवार (20 अक्टूबर 2022) को गोलीबारी की जानकारी मिली। अधिकारियों ने दो लोगों को मृत पाया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर जा रहे एक अधिकारी को वाहन से फरार होने के दौरान एक संदिग्ध ने गोली मार दी थी। गोली अधिकारी के हाथ में लगी। घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है।

कोल्विल ट्राइब्स इमरजेंसी सर्विसेज ने शुक्रवार दोपहर को फेसबुक पर बताया था कि ट्राइबल पुलिस और FBI पिंकम की तलाश कर रही है। इस बारे में किसी भी तरह सूचना मिलने पर लोगों को पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया था।

ट्राइबल पुलिस ने एफबीआई, बॉर्डर पेट्रोल, वाशिंगटन स्टेट पेट्रोल एवं पुलिस और शेरिफ सहित 10 अन्य एजेंसियों की मदद से रात भर संदिग्धों की तलाश की। इसके बाद विभाग ने फेसबुक पर कहा कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद शाम तक तीसरे संदिग्ध को भी पुलिस ने एलमर सिटी से हिरासत में ले लिया। हालाँकि, इसके नाम का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

कोल्विल की कन्फेडरेटेड ट्राइब्स में एक दर्जन मूल अमेरिकी जनजातियों के लगभग 9,400 वंशज हैं। रिजर्वेशन लगभग 2,200 वर्ग मील (लगभग 5,700 वर्ग किलोमीटर) तक रूजवेल्ट झील के पश्चिम से कोलंबिया नदी पर बने ग्रांड कौली बाँध के पीछे तक फैला है।

वहीं, एक अन्य घटना में अमेरिका स्थित दक्षिणी विस्कॉन्सिन के हार्टलैंड के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की पीछे की वजह के बारे में अभी तक पुलिस ने नहीं बताया है। घायलों के बारे में भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘विरासत टैक्स’ से बड़े कारोबार होंगे चौपट, गरीबों को भी नुकसान: अमेरिकी अर्थशास्त्री ने बताया भारत को बर्बाद कर देगा राहुल गाँधी का आइडिया

अमेरिकी अर्थशास्त्री गौतम सेन का कहना है कि राहुल गाँधी ने जो संपत्ति के बँटवारे का फार्मूला सोचा है वो भारत में काम नहीं करने वाला है।

यूँ ही PM मोदी ने नहीं जताया राम मंदिर पर बाबरी ताले का खतरा, रामलला की मूर्ति हटवाने पर अड़ गए थे नेहरू: इंदिरा...

पीएम मोदी ने कहा है कि उनको 400 सीट इसलिए चाहिए ताकि कॉन्ग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला ना लगा दे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -