Homeविविध विषयमनोरंजनदेश छोड़ कर फरार होने की फिराक में थी जैकलीन फर्नांडिस, मोबाइल से मिटाए...

देश छोड़ कर फरार होने की फिराक में थी जैकलीन फर्नांडिस, मोबाइल से मिटाए सबूत: ED का खुलासा, ₹200 करोड़ ठगी मामले में कोर्ट से राहत

बता दें कि ₹215 करोड़ की ठगी के इस मामले में ईडी जैकलीन फर्नांडिस पर लगातार शिकंजा कस रही है। ईडी जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। जैकलीन ने यह रकम फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने पास रखी हुई थी।

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फँसी हुई जैकलीन फर्नांडिस शनिवार (22 अक्टूबर, 2022) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई। इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा है कि वह देश छोड़कर भागने की फिराक में थी। साथ ही जैकलीन ने कभी भी जाँच में सहयोग नहीं किया और सबूतों से छेड़छाड़ की है। हालाँकि, इसके बाद भी, कोर्ट ने जैकलीन की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा है कि जैकलीन कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। बल्कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिसके पास बहुत पैसा है और उनका कद प्रभावी और काफी ऊँचा है। इसलिए वह सबूतों और गवाहों को नुकसान पहुँचाकर जाँच को प्रभावित कर सकती हैं।

ईडी ने यह भी कहा है कि जैकलीन ने देश छोड़कर भागने की भी प्लानिंग की थी। हालाँकि, उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया था जिसके बाद वह भागने में सफल नहीं हो पाईं।

ईडी ने जैकलीन की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए यह भी कहा है कि जैकलीन फर्नांडिस ने कभी भी जाँच में सहयोग नहीं किया। सबूत सामने आने पर ही उस बारे में बताया है। साथ ही, अपने फोन से कुछ सबूत भी डिलीट किए थे। ईडी ने यह भी कहा है कि महाठग सुकेश चन्द्रशेखर से मुलाकात के 10 दिन के अंदर ही जैकलीन को उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी मिल गई थी। लेकिन, वह उससे दूर नहीं हुईं।

जैकलीन ने महाठग सुकेश चन्द्रशेखर से लिए थे करोड़ों के गिफ्ट

बता दें कि ₹215 करोड़ की ठगी के इस मामले में ईडी जैकलीन फर्नांडिस पर लगातार शिकंजा कस रही है। ईडी जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। जैकलीन ने यह रकम फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने पास रखी हुई थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश ने जैकलीन की माँ को लग्जरी कार मासेराती और पॉर्श कार, बहन को उसने 1.50 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.20 करोड़ रुपए) लोन के रूप में दिए थे। वहीं, जैकलीन के भाई को भी 15 लाख रुपए भी दिए गए थे। जैकलीन की बहन अमेरिका में जबकि भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

इसके अलावा, महाठग सुकेश ने जैकलीन को डिजाइनर गुच्ची, चैनल एवं वाईएसएल बिर्किन के महँगे बैग व महँगे झुमके गिफ्ट किए थे। वाईएसएल, लुई वुइटन और गुच्ची के जूते, कार्टियर चूड़ियाँ तथा हेमीज़ एवं टिफ़नी के कंगन दिए। इसके अलावा रोलेक्स, रोजर डुबुइस और फ्रेेंक मूलर की लग्जरी घड़ियाँ गिफ्ट की थी।

यही नहीं, सुकेश जैकलीन पर इतना मेहरबान था कि उसने BMW (5) और मिनी कूपर कार भी जैकलीन को गिफ्ट की थी। इसके अलावा, गुच्ची के दो जिमवियर, 52 लाख रुपए का अरबी घोड़ा एस्पुएला, 9-9 लाख रुपए की तीन फारसी बिल्लियाँ भी दी थी। हालाँकि, जैकलीन फर्नांडिस ने बार-बार यह दावा किया है उसने कई सारी चीजें सुकेश चन्द्रशेखर को लौटा दी थी। इस मामले में महाठग सुकेश चन्द्रशेखर फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

15 अगस्त से ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करने के लिए अभिजीत दीपके फिर तैयार, झारखंड पर बोलते वक्त पड़ गए थे बीमार: समझिए CJP की अवसरवादी...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने और झारखंड आंदोलन से दूरी के बाद, CJP 15 अगस्त से ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट का नया पैंतरा लाएगी।

‘गोली मार दो, लेकिन पूरा ‘वंदे मातरम’ नहीं गाएँगे’: 76 साल बाद भी नहीं बदला कॉन्ग्रेसियों का चरित्र, इस्लामी कट्टरपंथियों को खुश करने के...

केरल में कॉन्ग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा है, " नरेंद्र मोदी हमें गोली मारने की धमकी दें, तब भी 'वंदे मातरम' को पूरा नहीं गाया जाएगा।"
- विज्ञापन -