Homeराजनीतिअपने ही घर से भागे बिहार के 'छोटे सरकार', कभी हाथ जोड़े खड़े रहते...

अपने ही घर से भागे बिहार के ‘छोटे सरकार’, कभी हाथ जोड़े खड़े रहते थे नीतीश कुमार

पैतृक घर से एके-47, गोली और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में देर रात पटना पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुॅंची। लेकिन, जैसे ही गिरफ्तारी की भनक लगी वे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

कहते हैं समय बड़ा बलवान होता है। ‘छोटे सरकार’ कहे जाने वाले बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक बाहुबली अनंत सिंह को इसका अहसास गहरे से हो रहा होगा। शनिवार रात पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुॅंची तो उन्हें अपने ही घर से भाग खड़ा होना पड़ा।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पैतृक घर से एके-47, गोली और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में देर रात पटना पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुॅंची थी। लेकिन, हथियारों की बरामदगी के बाद चैनलों पर इंटरव्यू दे रहे अनंत सिंह को जैसे ही गिरफ्तारी की भनक लगी वे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है।

अनंत सिंह पर गैरकानूनी गतिविधियां प्रतिबंधित कानून यानी UAPA के तहत आतंकी घोषित होने का खतरा मंडरा रहा है। घर पर छापेमारी के बाद इसे साजिश बताते हुए अनंत सिंह ने कहा था, “मैंने ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा, इसलिए मुझे फॅंसाया जा रहा है। एसपी लिपि सिंह को बाढ़ केवल इसलिए लाया गया है, ताकि मुझे परेशान किया जा सके।”

अनंत सिंह केवल अपने आपराधिक इतिहास के लिए ही चर्चित नहीं रहे हैं। उनके शौक भी अजीबोगरीब हैं। अजगर पालने की सनक को लेकर वे विवादों में रह चुके हैं। एक बार उन्होंने पटना के अपने घर में एक पत्रकार को भी बंधक बना लिया था। उनका रसूख कितना था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कभी सुशासन बाबू के नाम से मशहूर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके आगे हाथ जोड़े खड़े रहते थे।

असल में कभी अनंत सिंह जदयू में ही हुआ करते थे। 2005 और 2010 का विधानसभा चुनाव उन्होंने जदयू के टिकट पर ही जीता था। 2015 में उन्होंने जदयू छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नीतीश के एक और खासमखास मुंगेर के मौजूद सांसद ललन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतार दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

FIFA 2026: समय के खिलाफ आखिरी मुकाबला, जब दुनिया एक गेंद के पीछे चल पड़ती है

FIFA World Cup सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, यादों का उत्सव है। मेसी-रोनाल्डो की विरासत, नई पीढ़ी का उदय और फुटबॉल के सबसे बड़े मंच की पूरी कहानी।

‘₹370 वसूल लूँगा’ कहने वाले की हेकड़ी निकली: कॉमेडी शो में महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले हिमांशु जांगरा को कंपनी ने नौकरी से...

स्टेंड अप कॉमेडी में महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले गुरुग्राम के हिमांशु को उनकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है और उम्मीद जताई है कि वह पूरे मामले में सबक लेंगे।
- विज्ञापन -