Homeराजनीति₹50 करोड़ मिलते ही अरविंद केजरीवाल ने हयात में साथ किया डिनर, सत्येंद्र जैन...

₹50 करोड़ मिलते ही अरविंद केजरीवाल ने हयात में साथ किया डिनर, सत्येंद्र जैन से जान को खतरा: सुकेश चंद्रशेखर ने LG को तीसरी चिट्ठी भेजी

एलजी सक्सेना को लिखे पत्र में सुकेश ने आम आदमी पार्टी से हुए लेन-देन का जिक्र किया है। खुद पर भारी दबाव होने की भी बात कही है। कहा है कि मामला सिर्फ सत्येंद्र जैन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि केजरीवाल भी इसमें शामिल है।

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को एक और चिट्ठी भेजी है। यह उसकी तीसरी चिट्ठी है। इसमें उसने अपनी जान को दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से खतरा बताया है। साथ ही इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संलिप्तता को उजागर करते हुए दावा किया है कि 50 करोड़ रुपए मिलने के बाद वे उसके साथ डिनर करने दिल्ली के हयात होटल आए थे।

तीन पन्नों की इस चिट्ठी में सुकेश ने CBI जाँच और FIR दर्ज करने की माँग की है। कहा है कि प्रोटेक्शन मनी वसूलने के मामले की सच्चाई सामने आने के बाद उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उसने जैन के अलावा तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। सुकेश के वकील ने इस पत्र को एलजी को भेजे जाने की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलजी सक्सेना को लिखे पत्र में सुकेश ने आम आदमी पार्टी से हुए लेन-देन का जिक्र किया है। खुद पर भारी दबाव होने की भी बात कही है। चिट्ठी में कहा गया है कि मामला सिर्फ सत्येंद्र जैन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि केजरीवाल भी इसमें शामिल है।

चिट्ठी में उसने कहा है कि उसे पता चला है कि केजरीवाल ने उसे देश का सबसे बड़ा ठग बताया है। कहा है कि चुनाव देखकर बीजेपी उसका इस्तेमाल कर रही है। वे मामले को भटकाना चाहते हैं। इसलिए सच उजागर होना चाहिए।

सुकेश ने पूछा है कि यदि वह सबसे बड़ा ठग है तो केजरीवाल उसके साथ डिनर करने के लिए 2016 में हयात में क्यों आए थे। उसने बताया है कि यह मुलाकात 50 करोड़ रुपए कि डिलिवरी के बाद हुआ था।

इससे पहले पत्र में सुकेश ने केजरीवाल के लिए लिखा था, “अगर आपके हिसाब से मैं दुनिया का सबसे बड़ा ठग हूँ तो आपने मुझसे किस बिनाह पर 50 करोड़ लिए और मुझको राज्यसभा सीट देने का वादा किया। ये सब क्या आपको महाठग नहीं बनाता?” एक पत्र में उसने खुलासा किया था कि दिल्ली के जेल मंत्री रहते हुए सत्येंद्र जैन ने उससे ‘प्रोटेक्शन मनी’ के तौर पर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -