Homeदेश-समाजछत्तीसगढ़: लगातार कई दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा, 10 गायों की मौत

छत्तीसगढ़: लगातार कई दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा, 10 गायों की मौत

9 अगस्त को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एक गोशाला में जहरीला चारा खाने से तकरीबन 100 गायों की मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले के बरबसपुर गाँव में काँजी हाउस में 10 गायें मृत अवस्था में पाई गई। इन गायों को कमरे के अंदर बंद कर दिया गया था। मंगलवार (अगस्त 20, 2019) को एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ की गायों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

पुलिस का कहना है कि सरपंच की शिकायत मिलने के बाद मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, दो दिनों पहले गाँव के ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा गायों को काँजी हाउस में लाकर रखा गया था, लेकिन उसने गायों को काँजी हाउस के खुले स्थान में रखने की बजाय काँजी हाउस के अंदर बने छोटे से कमरे में घुसाकर गेट लगा दिया था। गायों के लिए कमरे में हवा आने की कोई जगह नहीं थी। गाय लगातार कई दिन तक बिना हवा और चारे-पानी के एक छोटे से कमरे में बंद रही और 10 गायों की मौत हो गई।

एसएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि उन्हें सरपंच से शिकायत मिली थी कि वह अपने साथ काँजी हाउस की चाबी रखता था। एक व्यक्ति ने उससे चाबी माँगी थी, लेकिन उन्होंने उसे नहीं दी। बाद में उन्हें पता चला कि कुछ गायों की एक कमरे के अंदर मौत हो गई है।

गौरतलब है कि, शुक्रवार (अगस्त 9, 2019) को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के बाहरी क्षेत्र में चलाए जा रहे प्राइवेट गोशाला में जहरीला चारा खाने से तकरीबन 100 गायों की मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा की गई शुरुआती जाँच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आया कि गायों के चारे में जहर मिला कर उन्हें खिला दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकी भिंडरावाले की तारीफ से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक: भारत विरोधी गुनिशा कौर से मिलिए, जो बनाई गई अमेरिका के USCIRF की कमिश्नर

गुनीशा ने 'सिख्स फॉर जस्टिस' के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को 'सिख कार्यकर्ता' और मृत आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को सिर्फ 'कनाडाई नागरिक' बताया।

कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर फर्जी: माँ का हाथ काटने के मामले में पुलिस-CMO करेंगे दोबारा जाँच, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर निकली फर्जी, माँ का हाथ कटने के मामले में दोबारा जाँच शुरू हुई।
- विज्ञापन -