Homeराजनीति'हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?' : TMC नेता ने उड़ाया प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के...

‘हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ : TMC नेता ने उड़ाया प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के रंग-रूप का मजाक, Video देख उठी गिरफ्तारी की माँग

इससे पहले बंगाल कॉन्ग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहकर पद का अपमान किया था। वहीं, कॉन्ग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति पर 'चापलूसी' का आरोप लगाया था। बाद में दोनों ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी माँग ली थी।

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस के लिए संविधान का कोई अर्थ है। वह कभी CBI को रोक लेती, कभी पीएम की बैठक का बहिष्कार करती है तो कभी केंद्र को सीधा चुनौती देकर भारतीय संघ को ललकारती है। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के रंग के बारे में उनका सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाया है। यह सिर्फ भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ही अपमान नहीं है, ये एक महिला की गरिमा को भी ठेस पहुँचाना है।

शहीद दिवस समारोह के मौके पर नंदीग्राम में एक भीड़ को संबोधित करते हुए गिरि ने राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंत्री के इस बयान की राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा ने कड़ी निंदा की है।

समारोह में TMC से भाजपा में आए सुवेंदु अधिकारी पर हमला बोलते समय गिरि ने राष्ट्रपति को भी इसमें घसीट लिया। हालाँकि, उन्होंने नाम नहीं लिया। गिरि ने कहा, “वह (सुवेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं हूँ। वह कितने सुंदर हैं? हम लोगों को उनके रूप से नहीं आँकते। हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं। आपके राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं?”

इस बयान को लेकर TMC ने दावा है कि वास्तव में मंत्री कह रहे थे कि पार्टी लोगों को उनके लुक को देखकर नहीं आँकती है। इस पर उन्होंने मंत्री राष्ट्रपति का उदाहरण दिया। वहीं, भाजपा कहना है कि जब उन्होंने यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहाँ उपस्थित थीं।

वीडियो को शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी और TMC पर हमला बोला और उन्हें जनजातीय विरोधी बताया। भाजपा ने लिखा, “अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समुदाय से आती हैं। तृणमूल कॉन्ग्रेस के गृह मंत्री अखिल गिरि ने महिला कल्याण विभाग की एक अन्य मंत्री शशि पांजा की उपस्थिति में उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।”

बता दें कि इससे पहले बंगाल कॉन्ग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर पद का अपमान किया था। वहीं, कॉन्ग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति पर ‘चापलूसी’ का आरोप लगाया था। बाद में दोनों ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी माँग ली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -